Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Fonrwa Election: फोनरवा चुनाव पर लगी रोक, इसलिए उठाया ऐसा कदम, जानें पूरा प्रकरण Fonrwa Election: फोनरवा चुनाव पर लगी रोक, इसलिए उठाया ऐसा कदम, जानें पूरा प्रकरण

Fonrwa Election: फोनरवा चुनाव पर लगी रोक, इसलिए उठाया ऐसा कदम, जानें पूरा प्रकरण

Noida। गत 19 नवंबर को होने जा रहे फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) चुनाव (Fonrwa Election) पर रोक लगा दी गई है। 19 को होने जा रहे मतदान को टाल दिया है। बढ़ते विवाद के चलते डिप्टी रजिस्ट्रार ने चुनाव प्रक्रिया स्थगित करने के आदेश जारी किए हैं। डिप्टी रजिस्ट्रार ने निवर्तमान अध्यक्ष और सचिव को एक सप्ताह के अंदर शिकायतों का जबाव प्रमाण के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किये हैं। अब शिकायतों के निस्तारण के बाद ही चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
शहर के कई आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने डिप्टी रजिस्ट्रार और मंडलायुक्त मेरठ से नियमों का उल्लंघन कर चुनाव कराने की शिकायत की थी। सेक्टर-27 के बी ब्लॉक निवासी मनीष शर्मा, सेक्टर-27 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राजीव गर्ग, सेक्टर-61 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव चैधरी और फोनरवा के संस्थापक सदस्य पीएस जैन ने अनियमिताओं यानी नियमों का उल्लंघन का जिक्र करते हुए शिकायतों के निस्तारण के बाद ही चुनाव कराने की मांग की थी। मामले में जिला प्रशासन को भी सूचित किया गया । जिला प्रशासन ने शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार को पत्र प्रेषित किया था। उधर, चुनाव अधिकारियों के रवैये और कार्यप्रणाली को लेकर भी राजीव गर्ग पैनल की तरफ से लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। इस पूरे प्रकरण में डिप्टी रजिस्ट्रार ने कहा कि सभी शिकायतों के निस्तारण होने तक निर्वाचन की कार्रवाई स्थगित रखी जाएगी। चुनाव स्थगित होने के बाद डिप्टी रजिस्ट्रार के निर्देश पर नियुक्त चुनाव अधिकारियों की देखरेख में फोनरवा चुनाव हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़े : भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद जगत के प्रणेता और वैद्यक शास्त्र के देवता माने जाते हैं: बीके शर्मा हनुमान

राजीव गर्ग व अन्य ने ये लगाएं आरोप
फोनरवा चुनाव टलने के बाद राजीव गर्ग पैनल ने चुनाव में अनियमितताओं के आरोप लगाए। सेक्टर-27 में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि अध्यक्ष और महासचिव ने साक्ष्यों सहित मांगे गए प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं कराए हैं। पैनल के महासचिव प्रत्याशी सुखदेव शर्मा ने कहा कि कई आरडब्ल्यूए ऐसे हैं जहां दस साल से चुनाव नहीं हुए। फिर भी वह फोनरवा में पंजीकृत हैं, जबकि सेक्टर-44 जैसे आरडब्ल्यूए को शामिल नही किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव नियमानुसार होने चाहिए किसी के साथ पक्षपात नही होना चाहिए। जो भी आरडब्ल्यूए इसमें शामिल होना चाहते हैं वो शामिल किया जाना चाहिए। इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर-49 प्रशांत त्यागी, फाउंडर सदस्य पीएस जैन,जेपी उप्पल, अनीता सिंह,जगदीश यादव,संजीव कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : आयुर्वेद के प्रति जन सामान्य में जागरूकता: अतुल गर्ग

 

योगेन्द्र शर्मा ने बताया आरोपों को निराधार
इस पूरे प्रकरण में निवर्तमान फोनरवा अध्यक्ष यागेंद्र शर्मा ने कहा कि लगातार निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। हार के डर से लोग चुनाव रुकवाने प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जल्द कराने की कोशिश की जाएगी। डिप्टी रजिस्ट्रार को सभी शिकायतों का जवाब भेज दिए गए है। पैनल के कोषाध्यक्ष प्रत्याशी पवन यादव ने कहा कि चुनाव नियमानुसार कराए जा रहे थें। आदेश आने के बाद निष्पक्ष और कानूनी तरीके से चुनाव कराए जाएंगे। फिलहाल तो चुनाव टाल दिये गए है।

यहां से शेयर करें