Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP के बरेली में बदमाशों को दिशा पाटनी के घर गोली चलाना पड़ गया महँगा,STF ने किया एनकाउंटर, जानिए पूरी कहानी – UP के बरेली में बदमाशों को दिशा पाटनी के घर गोली चलाना पड़ गया महँगा,STF ने किया एनकाउंटर, जानिए पूरी कहानी –

UP के बरेली में बदमाशों को दिशा पाटनी के घर गोली चलाना पड़ गया महँगा,STF ने किया एनकाउंटर, जानिए पूरी कहानी

UP के बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर में फायरिंग के मामले में बुधवार शाम को यूपी और हरियाणा एसटीएफ  ने ट्रॉनिका सिटी में हुई मुठभेड़ में ढेर किया। बदमाशों ने पुलिस पर आधुनिक हथियारों से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस इन बदमाशों को ट्रेस कर रहे थे। एनकाउंटर की सूचना के बाद गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौक़े पर पहुंचे। वहीं इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। जिनका उपचार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही थी ख़ास तौर से बरेली पुलिस जहाँ दिशा पाटने के परिजनों ने फ़ायरिंग करने के बाद मुक़दमा दर्ज कराया था।

दो पिस्टल हुई बरामद

यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट के एसपी राजकुमार मिश्र ने बताया आज यानी बुधवार शाम को बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस की गोली लगने से रोहतक का रहने वाला रविंद्र और इंडियन काॅलोनी, गोहना रोड सोनीपत का रहने वाला अरुण घायल हो गए थे। इनके पास से ग्लाॅक और जिगाना पिस्टल बरामद की गई है। दोनों बदमाश गोल्डी बरार गैंग के सक्रिए सदस्य थे। आरोप है कि उन्होंने 12 सितंबर को अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था।

कुल मिलाकर कहा गया तो इस वारदात के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस बेहद सतर्क हो गई थी और आस पास के राज्यों की पुलिस से भी लगातार संपर्क कर रही थी क्योंकि UP में इस तरह की खुली वारदात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क़तई बर्दाश्त नहीं कर सकते इसको लेकर पुलिस पर काफ़ी दबाव था।

यहां से शेयर करें