Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूटे 9.50 लाख बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूटे 9.50 लाख

बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूटे 9.50 लाख

केंद्रीय मंत्री आवास के पास दिनदहाड़े बाइकर्स ने दिया वारदात को अंजाम
Ghaziabad news  थाना कविनगर क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के आवास के पास सोमवार को बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार दो बदमाश पेट्रोल पंप कर्मचारी से करीब 9.50 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के समय पीड़ित कर्मचारी लाखों रुपये बैंक में जमा कराने जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक मयंक राजपूत राजनगर एक्सटेंशन स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर क्लर्क हैं। मयंक ने बताया कि वह सोमवार को बैंक में पैसे जमा करने जा रहा था। राजनगर सर्विस रोड पर पीछे से बाइक सवार दो बदमाश उसकी जेब से मोबाइल निकालने लगे। इसके बाद ओवरटेक कर स्कूटर को साइड में लगवा लिया। एक बदमाश ने तमंचे के बल पर स्कूटर की डिक्की खोली और रुपयों से भरा बैग निकालकर भाग गया। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। उसने मालिक को सूचना दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। स्थानीय पुलिस के साथ कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित कर दी गई हैं। पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
क्या कहते हैं अधिकारी
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यहां से शेयर करें