Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Administration strict over counting; entry banned within 200 meters of counting center Administration strict over counting; entry banned within 200 meters of counting center

मतगणना को लेकर प्रशासन सख्त, मतगणना परिसर के 200 मीटर के दायरे में प्रवेश वर्जित

Bihar vote counting:

Bihar vote counting: गोपालगंज।विधानसभा चुनाव के मतगणना दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। आगामी 14 नवंबर को मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी कर ली है। इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जिले में 14 से 15 नवंबर तक निषेधाज्ञा लागू करने की घोषणा की है।

Bihar vote counting:

डीएम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित स्थिति से बचने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत मतगणना केंद्र के आसपास किसी भी प्रकार के जुलूस, नारेबाजी, सभा या प्रदर्शन पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। साथ ही, कोई भी व्यक्ति ऐसा भाषण, पोस्टर, नारा या कार्य नहीं करेगा,जिससे सामाजिक, धार्मिक, जातीय या राजनीतिक भावना आहत हो या विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे में आम नागरिकों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति या वाहन का प्रवेश कानूनी अपराध माना जाएगा और संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।

मतगणना थावे स्थित डायट परिसर में कराई जाएगी, जहां जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के गोपालगंज, हथुआ, बैकुंठपुर, कुचायकोट, बरौली और भोरे के मतों की गिनती की जाएगी। डीएम ने बताया कि मतगणना केंद्र में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केंद्र के चारों ओर पुलिस, जिला बल और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। परिसर में प्रवेश से पहले तीन चरणों की जांच की व्यवस्था की गई है।

डीएम ने बताया कि मतगणना स्थल और उसके आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर और ड्रोन निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की विशेष टीम नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने मतगणना से जुड़े कर्मियों, एजेंटों और प्रत्याशियों से अपील की है कि वे आचार संहिता और निषेधाज्ञा के नियमों का पालन करें। सभी राजनीतिक दलों को निर्देश दिया गया है कि मतगणना के दिन संयम बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। डीएम ने संवाददाता बात करते हुए कि कहा कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि मतगणना शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिले में निषेधाज्ञा लागू होने के साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

Bihar vote counting:

Bihar vote counting: मतगणना केंद्र डायट थावे का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

यहां से शेयर करें