Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मतगणना केंद्र डायट थावे का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण मतगणना केंद्र डायट थावे का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

Bihar vote counting: मतगणना केंद्र डायट थावे का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

Bihar vote counting:

Bihar vote counting: गोपालगंज।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के तहत आगामी मतगणना कार्य की तैयारी को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा डायट, थावे स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया गया।

Bihar Legislative Assembly:

निरीक्षण के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने मतगणना केंद्र के सीसीटीवी कैमरा , सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय पर पूरी कर ली जाएं ताकि मतगणना कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा की दृष्टि से मतगणना केंद्र के चारों ओर तैनात पुलिस बल, प्रवेश द्वारों पर लगाई गई जांच व्यवस्था एवं स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि मतगणना दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाएं और किसी भी स्थिति में विधि-व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए। दोनों अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय पूर्वक कार्य करें।

इस अवसर पर डीएम ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता रबिन्द्र कुमार की व्यवस्था की सराहना करते हुए कई निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ प्रखंड के अधिकारी मौजूद रहे।

Bihar vote counting:

यहां से शेयर करें