Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बरेली में झुमका नही सियासत की जमीन की तलाश, सपा नेताओं किए गए हाउस अरेस्ट – जय हिन्द जनाब बरेली में झुमका नही सियासत की जमीन की तलाश, सपा नेताओं किए गए हाउस अरेस्ट – जय हिन्द जनाब

बरेली में झुमका नही सियासत की जमीन की तलाश, सपा नेताओं किए गए हाउस अरेस्ट

Bareilly News: आजकल बरेली सुर्खियों में बना है। एक गाना याद आता है जिसके लिए बरेली सुखियों में आता है। झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में। राजीनीति करने वालें लोग बरेली झुमका नही बल्कि सियासत की जमीन तलाशने की कोशिश कर रहे है। सपा के नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। जो नेता बरेली जाने वाले थे। इसके अलावा भाजपा भी इस मामले को लेकर ऐसा दिखा रही है कि मुसलमानों पर वो बहुत सख्त है।
बता दें कि बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद हालात तनावपूर्ण हैं। जुमे की नमाज भी तनावपूर्ण माहौल में पढी गई थी। आज समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत कई सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल आज बरेली जाने वाला था। मगर बरेली के जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ और अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि बिना इजाजत के कोई भी राजनीतिक प्रतिनिधि बरेली नहीं आएगा। इस पत्र के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष को नोटिस दिया और उनके आवास पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडे के घर लगाया पुलिस फोर्स
लखनऊ में नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडे के आवास के बाहर भारी पुलिस तैनाती है। माता प्रसाद पांडेय को हाउस अरेस्ट कर लिया है। हालांकि वह आवास के बाहर आए और गाड़ी में बैठने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पुलिस ने रोक लिया। वहीं, सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के बाहर पुलिस बल तैनात है। उधर, बरेली जा रहे समाजवादी पार्टी के एक सांसद प्रतिनिधिमंडल, जिसमें मोहिबुल्लाह नदवी, इकरा हसन और हरेंद्र सिंह मलिक शामिल थे, को यूपी पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर यूपी गेट पर रोक दिया है।उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता और सपा विधायक माता प्रसाद पांडे ने शनिवार को कहा कि पुलिस ने उन्हें और समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल को बरेली जाने से रोक दिया है, जहां हाल ही में हुए आई लव मोहम्मद विवाद के बाद बवाल हुआ था।

कलेक्टर ने लिखा होता, तो मैं मान लेता, बोले माता प्रसाद
विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता माता प्रसाद पांडे ने कहा कि स्थानीय पुलिस ने उन्हें एक नोटिस दिया है, जिसमें उन्हें घर पर ही रहने और बरेली न जाने का निर्देश दिया गया है। मेरे नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल वहां (बरेली) जा रहा था। उन्होंने कहा कि पत्र अगर कलेक्टर ने लिखा होता, तो मैं उसे स्वीकार कर लेता। फिर, बरेली के डीएम का एक पत्र आया है। उन्होंने यह भी कहा कि आपके आने से यहां का माहौल खराब होगा, इसलिए आपको यहां नहीं आना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: Irani Cup 2025: विदर्भ ने रेस्ट ऑफ इंडिया पर 224 रन की बनाई बढ़त

यहां से शेयर करें