Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Saryu train case: मुख्य आरोपी नसीम मारा गया,तीन पुलिसकर्मी घायल Saryu train case: मुख्य आरोपी नसीम मारा गया,तीन पुलिसकर्मी घायल

Saryu train case: मुख्य आरोपी नसीम मारा गया,तीन पुलिसकर्मी घायल

Saryu train case: अयोध्या| उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले के पूराकलन्दर थाना क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ में सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट का मुख्य आरोपी नसीम मारा गया और तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गये।
पुलिस ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पूराकलन्दर थाना क्षेत्र में मुख्य आरोपी नसीम खान एसटीएफ और अयोध्या पुलिस के ज्वाइंट आपरेशन में मारा गया, जिसमें थानाध्यक्ष पूराकलन्दर रतन शर्मा व दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गये।

Saryu train case:

उन्होंने बताया कि सावन मेले के दौरान ड्यूटी कर लौट रही मुख्य महिला आरक्षी से सरयू एक्सप्रेस ट्रेल में बर्बरता की गयी थी, जिसे आज पुलिस और एसटीएफ की टीम ने ढेर कर दिया। उन्होंने बताया की पहली मुठभेड़ इनायतनगर थाना क्षेत्र में हुई जिसमें मुठभेड़ के दौरान दो लोगों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि नसीम के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक सरयू ट्रेन में लूटपाट के दौरान महिला हेड कांस्टेबल को अकेला देखकर हमला किया गया था। आरोपी अयोध्या रेलवे स्टेशन से पहले ही टे्रन से उतर कर भाग गये थे। पीडि़त हेडकांस्टेबल ने आरोपियों को पहचाना जिसके बाद कार्रवाई हुई।

पुलिस ने बताया कि इस एनकाउंटर में एसपी रेलवे ने अयोध्या के जिला अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों से बात की और उनसे हालचाल पूछा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह भी थे। जिले में दो जगह मुठभेड़ इनायतनगर थाना क्षेत्र व पूराकलन्दर थाना क्षेत्र में हुई है। सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में तीस अगस्त को आरोपियों ने लूटपाट के दौरान महिला पुलिसकर्मी को अधमरा छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें:- ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा किया कार्यक्रम आयोजित, हुआ सम्मान समारोह

Saryu train case:

यहां से शेयर करें