Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा में निकली राम बारात, जगह जगह हुआ स्वागत – जय हिन्द जनाब नोएडा में निकली राम बारात, जगह जगह हुआ स्वागत – जय हिन्द जनाब

नोएडा में निकली राम बारात, जगह जगह हुआ स्वागत

राम बारात के साथ रामलीला मंचन का हुआ शुभारंभ
Noida Ramleela News: । श्री सनातन धर्म रामलीला समिति और हरि भक्ति कला ट्रस्ट के तत्वाधान में नोएडा स्टेडियम में रामलीला का मंचन संपन्न हुआ। इस भक्ति और सांस्कृतिक आयोजन का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक पंकज शर्मा ने किया।
रामलीला में भगवान श्रीराम के जीवन की आरंभिक लीलाओं का सुंदर और प्रभावशाली मंचन किया गया। दशरथ जी के राजतिलक की घोषणा, मंथरा और कैकई के प्रपंच, श्रीराम का वनवास, सीताजी और लक्ष्मण के वन जाने तक की कथा सजीव ढंग से मंच पर प्रस्तुत की गई। विशेष रूप से दशरथ के विलाप और कैकई-मंथरा संवाद दर्शकों के लिए भावविभोर कर देने वाले थे।
शहर में राम बारात का जगह-जगह स्वागत किया गया और आरती कर भगवान श्रीराम के आशीर्वाद प्राप्त किए गए। इस अवसर पर डॉ. टी.एन. गोविल, संजय बाली, अल्पेश गर्ग, अतुल मित्तल, अनुज गुप्ता, सत्यनारायण गोयल, संजय गोयल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नोएडा ा। श्री राम-लखन धार्मिक लीला कमेटी की ओर से सेक्टर 46 में राम लीला का मंचन किया जा रहा है। पहले राम बारात का आयोजन किया गया। राम बारात सेक्टर 46 से धूमधाम के साथ निकली और रास्ते में कई जगह लोगों ने इसका भव्य स्वागत किया।

सांसद अयोध्या अवधेश प्रताप सिंह बोलें
मुख्य अतिथि सांसद अयोध्या अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि जब से अयोध्या में भगवान राम का मंदिर संपूर्ण रूप से बनकर तैयार हुआ है, तब से वहां अमन-चैन कायम है और दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि रामलीला में आकर भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ।
ये लोग रहे मौजूद
विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल चैधरी उपस्थित रहे। इसके अलावा, संजीव बेदी (सहायक महाप्रबंधक, आवासीय भूखंड, नोएडा प्राधिकरण), मुकेश यादव, रामकुमार तंवर, पुरुषोत्तम नागर, पवन शर्मा, मुकेश शर्मा, संजय तनेजा, अभिषेक जैन और जितेंद्र शर्मा समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। रामलीला अध्यक्ष विपिन अग्रवाल और उनकी टीम ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सुशील गुप्ता, पीयूष द्विवेदी, शरद कुमार सिन्हा, अभिषेक जैन, डॉ. कपिल सिंघल, कुलदीप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, गौरव मित्तल, पवन अग्रवाल सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
श्रीराम बारात नगरवासियों ने किया स्वागत
वही, श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के 5वें दिन भगवान श्रीराम की बारात एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बारात सेक्टर 20 के हनुमान मंदिर से एस. एम. गुप्ता, सुधीर पोरवाल, राकेश कुमार, मनोज गोयल, मुकेश गर्ग सहित अन्य के संयोजन में धूमधाम से निकाली गई।
समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल और महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। सैकड़ों लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाकर बारात का स्वागत किया। बारात सेक्टर 22-26 के गेट, डीएम चैराहा, टेलीफोन एक्सचेंज सेक्टर-19, हरौला, सेक्टर 5, 9, 11, 12, 22, 55-56 होते हुए रामलीला स्थल पर पहुँची, जहाँ राजा जनक ने बारातियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि नोएडा प्राधिकरण के सलाहकार इंदुप्रकाश सिंह ने दीप प्रज्वलन कर लीला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में चारमंडपों में श्रीराम-जानकी सहित चारों भाइयों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ। समिति के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सलाहकार मनोज शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गो

यह भी पढ़ें: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शोः प्रदेश पुलिस का स्टॉल बना आकर्षक का केंद्र, दिख रही आधुनिकता और स्मार्ट पुलिसिंग

यहां से शेयर करें