Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डीसीपी ने व्यापारियों की सुनीं समस्याएंः सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं पर बोलें व्यापारी – जय हिन्द जनाब डीसीपी ने व्यापारियों की सुनीं समस्याएंः सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं पर बोलें व्यापारी – जय हिन्द जनाब

डीसीपी ने व्यापारियों की सुनीं समस्याएंः सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं पर बोलें व्यापारी

नोएडा डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय सूरजपुर में श्व्यापारी बंधुओंश् के साथ विशेष गोष्ठी का आयोजन किया।
इस अवसर पर डीसीपी ने व्यापारियों से बातचीत करते हुए कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने व्यापारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और उन्हें निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
डीसीपी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकते हैं और पुलिस हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। इसके अलावा, आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बाजार क्षेत्रों में भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का विशेष आग्रह किया।

 

यह भी पढ़ें: नोएडा में निकली राम बारात, जगह जगह हुआ स्वागत

यहां से शेयर करें