Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida Swatch Sarvasan: मोजैक होटल और बीकानेरवाला पर 5-5 लाख का जुर्माना – जय हिन्द जनाब Noida Swatch Sarvasan: मोजैक होटल और बीकानेरवाला पर 5-5 लाख का जुर्माना – जय हिन्द जनाब

Noida Swatch Sarvasan: मोजैक होटल और बीकानेरवाला पर 5-5 लाख का जुर्माना

Noida Swatch Sarvasan: नोएडा प्राधिकरण लगातार स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेकर हर वर्ष अच्छी रैंक प्राप्त कर रहा है खुद को बहेतर से बहेतर। विगत वर्षों में नोएडा प्राधिकरण ने स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2019 में भाग लेकर 150वंी रैंक प्राप्त की, वर्ष 2020 में 25वीं रैंक प्राप्त की। इसी तरह वर्ष 2021 में नोएडा ने क्लीनस्ट मीडियम सिटी की उपाधि हासिल की। वहीं वर्ष 2022 में बेस्ट सस्टेनेबल सिटी की उपाधि हासिल की। वही गारवेज शहरों की रैंकिंग में फाइव स्टार अर्जित कर नोएडा का गौरव बढ़ाया।
अब वर्ष 2023 में नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने नोएडा वासियों को आगाह किया है, कि वह वर्ष 2023 में सर्वेक्षण में सहयोग दें। जिससे नोएडा को प्रथम स्थान प्राप्त कराया जा सके।

ये भी पढ़े

Noida Authority residential scheme: गरीब है! तो नोएडा में आशियाना बनाने का सपना छोड़ दीजिए

प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया कि 1 जुलाई 2022 से भारत सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णता प्रतिबंधित करने के आदेश का पालन करते हुए नोएडा प्राधिकरण ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले के खिलाफ अभियान चला रखा है इसके लिए नोएडा के दुकानदारों को जागरूक भी किया जा रहा है।
इस कड़ी में नोएडा प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर 71 में एंटी प्लास्टिक ड्राइव अभियान के तहत साप्ताहिक बाजार लगाने वाले दुकानदारों से 98 सौ रुपए का अर्थदंड वसूला । इसी तरह सेक्टर 21 साप्ताहिक बाजार में थैला बैंक का उद्घाटन कर लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए।
सेक्टर 18 फार्च्यून , बीकानेर, मोजाइक आदि होटलों का निरीक्षण कर वहां मशीन न पाई जाने के चलते फॉर्चून पर 1 लाख रुपए का जुमार्ना तथा मुजाईक और बीकानेर पर पांच 5-5 लाख का जुर्माना लगाया गया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नोएडा वासियों से आग्रह किया है ,कि वह प्लास्टिक का प्रयोग ना करें ,थैला का प्रयोग करें, किसी भी समान को थैला में लेकर जाएं अगर कोई प्लास्टिक का प्रयोग करता है, तो उसे भी रोका जाए।

यहां से शेयर करें