Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा प्राधिकरण में भाकियू की बैठक : किसानों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी – जय हिन्द जनाब नोएडा प्राधिकरण में भाकियू की बैठक : किसानों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी – जय हिन्द जनाब

नोएडा प्राधिकरण में भाकियू की बैठक : किसानों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी की अगुवाई में सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में किसानों से जुड़े अनेक ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित समस्याओं का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया।

प्राधिकरण की ओर से एसीईओ सतीश पाल, ओएसडी क्रांति शेखर, अरविंद कुमार, देवेंद्र प्रताप सिंह, जीएम ए.के. अरोड़ा, ए.के. सिंह, सुमित कुमार सहित जल, सीवर, सिविल एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने कड़े शब्दों में कहा कि केवल बैठकों और आश्वासनों से अब किसान ऊब चुका है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का ठोस समाधान नहीं निकला तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होगी। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी ने भी किसानों के कार्य समय पर पूरे न होने पर गहरी नाराजगी जताई।

बैठक में उठाए गए प्रमुख मुद्दे

बैठक में किसानों की आबादी निस्तारण, भवन नियमावली से संबंधित समस्याएं, 10 प्रतिशत आवासीय भूखंड का आवंटन, वर्ष 1976 के बचे हुए किसानों के भूखंड, पीपी एक्ट में दर्ज मुकदमे, 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, युवाओं के रोजगार की व्यवस्था, किसानों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, प्राइवेट स्कूलों में किसानों के बच्चों को रियायती दरों पर प्रवेश, गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विकास तथा सेक्टर-80, 81 सलारपुर बारात घर निर्माण में हो रही देरी जैसे अहम मुद्दे प्रमुखता से रखे गए।

अधिकारियों ने दिए ये आश्वासन

बैठक में प्राधिकरण के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि 5-ख के अनुसार किसानों की आबादी का निस्तारण किया जाएगा, वर्ष 1976 के किसानों के भूखंडों को दुरुस्त कर वितरित किया जाएगा, 10 प्रतिशत भूखंड को जल्द धारा 146 में लगाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी तथा सभी गांवों में विकास कार्यों के लिए शीघ्र निरीक्षण कराया जाएगा।

बैठक में श्रीपाल कसाना, विनोद प्रधान, विपिन प्रधान, नवल प्रधान, रविंद्र भगत, सुंदर बाबा, महेश खटाना, प्रवीण बाबा, प्रमोद टाइगर, संदीप अवाना, सचिन अवाना, अमित अवाना, रविंद्र भाटी, दीपक भाटी, जोगिंदर कसाना, सिंहराज गुर्जर, अजय गुर्जर, राकेश लोहिया, शैलेश बेसोया, नरेश शर्मा सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में 200 एकड़ में बनेगा भव्य परशुराम धाम, नोएडा में भी होगा परशुराम भवन का निर्माण

यहां से शेयर करें