Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पश्चिमी यूपी में 200 एकड़ में बनेगा भव्य परशुराम धाम, नोएडा में भी होगा परशुराम भवन का निर्माण – जय हिन्द जनाब पश्चिमी यूपी में 200 एकड़ में बनेगा भव्य परशुराम धाम, नोएडा में भी होगा परशुराम भवन का निर्माण – जय हिन्द जनाब

पश्चिमी यूपी में 200 एकड़ में बनेगा भव्य परशुराम धाम, नोएडा में भी होगा परशुराम भवन का निर्माण

नोएडा। राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा नोएडा में आयोजित प्रेसवार्ता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भव्य परशुराम धाम के निर्माण की मांग जोरशोर से उठाई गई। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि लगभग 200 एकड़ भूमि पर इस भव्य धाम को विकसित करने की योजना तैयार की गई है, जिसके लिए सरकार और विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ वार्ता जारी है। इसके साथ ही नोएडा में परशुराम भवन निर्माण की भी घोषणा की गई।

परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) विनय शर्मा ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर गोवा में आयोजित भव्य महोत्सव ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को एक नई दिशा प्रदान की है। गोवा सरकार और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चले इस सात दिवसीय महोत्सव में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दामू नाइक तथा परिषद के संस्थापक एवं पूर्व राज्य मंत्री सुनील भराला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस आयोजन में लगभग 10 हजार लोगों ने सहभागिता की।

उल्लेखनीय है कि गोवा में परशुराम अवतरण दिवस पर पहली बार इस पैमाने पर सात दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया, जो ऐतिहासिक रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है और उनकी स्मृति में भव्य धाम का निर्माण समाज की दीर्घकालिक आकांक्षा है। प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवानी सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आकांक्षा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद शर्मा सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु-बंगाल चुनाव में बयानों की आंधी: खरगे ने मोदी पर साधे निशान कहा आतंकवादी, विवाद बढ़ने पर खरगे ने दी सफाई, BJP ने किया पलटवार

यहां से शेयर करें