Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News : ‘हीट को बीट’ अभियान: चैलेंजर्स ग्रुप और आप इंटरनेशनल की संयुक्त पहल गर्मी से जूझते लोगों को मिलेगी राहत, झुग्गी बस्तियों में पहुंची पहली मदद – जय हिन्द जनाब Noida News : ‘हीट को बीट’ अभियान: चैलेंजर्स ग्रुप और आप इंटरनेशनल की संयुक्त पहल गर्मी से जूझते लोगों को मिलेगी राहत, झुग्गी बस्तियों में पहुंची पहली मदद – जय हिन्द जनाब

Noida News : ‘हीट को बीट’ अभियान: चैलेंजर्स ग्रुप और आप इंटरनेशनल की संयुक्त पहल गर्मी से जूझते लोगों को मिलेगी राहत, झुग्गी बस्तियों में पहुंची पहली मदद

Noida News : चिलचिलाती गर्मी में खुले स्थानों और सड़कों पर काम करने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चैलेंजर्स ग्रुप और आप इंटरनेशनल ने मिलकर ‘हीट को बीट’ अभियान की शुरूआत की है। इस सामाजिक पहल के तहत दोनों संस्थाओं ने एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर कर अभियान को औपचारिक रूप दिया है।
इस पहल के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को ठंडे पेय पदार्थ, ग्लूकोज, टोपी, छाते और अन्य राहत सामग्री प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें गर्मी के प्रकोप से तात्कालिक राहत के साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। अभियान की शुरूआत सेक्टर-22 की झुग्गी बस्तियों में की गई, जहां जीडीएक्स के चेयरमैन महेश शर्मा ने बच्चों को राहत सामग्री वितरित करते हुए कहा, शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य भी सफलता की कुंजी है। यह पहल गर्मी से राहत देने के साथ समाज में संवेदनशीलता का संदेश भी देती है।
इस अवसर पर चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने कहा, हमारा प्रयास है कि खुले वातावरण में कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे लोगों तक यह राहत पहुंचे और हम उनके जीवन में थोड़ी सहजता ला सकें। कार्यक्रम में रौशनी कुमारी, शांभवी, रबानी, सौरभ, अर्जुन और सुंदरम सहित कई सदस्य मौजूद रहे और राहत वितरण में सक्रिय भागीदारी निभाई।

America News : कोई भी पत्रकारों से सच बोलने की उम्मीद की कर सकता है और पत्रकार को जो सच है वही बोलना चाहिए। चूंकि सच कड़वा होता है और जिसे सरकारें बर्दाश्त नहीं कर पाती।अमेरिकी एबीसी चैनल ने सच लिखने के लिए अपने पत्रकार को चैनल से ही निकाल दिया।

यहां से शेयर करें