Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शोः प्रदेश पुलिस का स्टॉल बना आकर्षक का केंद्र, दिख रही आधुनिकता और स्मार्ट पुलिसिंग – जय हिन्द जनाब यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शोः प्रदेश पुलिस का स्टॉल बना आकर्षक का केंद्र, दिख रही आधुनिकता और स्मार्ट पुलिसिंग – जय हिन्द जनाब

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शोः प्रदेश पुलिस का स्टॉल बना आकर्षक का केंद्र, दिख रही आधुनिकता और स्मार्ट पुलिसिंग

UP International Trade Show: ग्रेटर नोएडा नालेज पार्क स्थित एक्सपो सेंटर एण्ड मॉर्ट में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में वैसे तो निजी और सरकारी कंपनियों में बहेतरीन स्टाल बनाए है मगर पुलिस विभाग का स्टॉल आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। स्टॉल का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण के निर्देशन एवं पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के पर्यवेक्षण में किया गया।
‘दण्ड से न्याय की ओर’ थीम पर आधारित स्टॉल पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी आगंतुकों को नवीनतम कानूनों, सुरक्षा सेवाओं, पुलिस नवाचार और कार्यप्रणाली से अवगत करा रहे हैं। स्टॉल में एसटीएफ, एंटी-एस, यूपी-112, यातायात पुलिस, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर सेल, एफएसएल, टेलीकॉम और फायर विभाग सहित विभिन्न इकाइयों ने अपनी सेवाओं का प्रदर्शन किया।
बोलें विजय ढुल
यूपी-112 के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने बताया कि उद्घाटन दिवस से ही बड़ी संख्या में नागरिक, विशेषकर युवा और उद्यमी, स्टॉल पर पहुँच रहे हैं। एटीएस और एसटीएफ द्वारा प्रदर्शित आधुनिक हथियार और तकनीकी उपकरणों ने युवाओं में विशेष उत्साह उत्पन्न किया। आगंतुकों को पुलिस की योजनाओं, आॅनलाइन शिकायत पंजीकरण, एप्लीकेशन और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी स्टॉल का भ्रमण कर उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते नजर आए।

एनटीपीसी का स्टॉल भी बन रहा आकर्षण
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में एनटीपीसी का स्टॉल इस वर्ष भी आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। मुख्य अतिथि गौतम देब क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तरी क्षेत्र) एवं कार्यकारी निदेशक (पीएम) ने स्टॉल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि चंद्रमौलि काशिना कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी), ए.के. मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), विल्सन अब्राहम, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 50 वर्ष की यात्रा थीम पर आधारित स्टॉल एनटीपीसी की गौरवशाली विरासत, सतत विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रदर्शित कर रहा है। इस बार के मुख्य आकर्षणों में वीआर गेम्स, काइनेटिक वॉल, फ्लिपबुक और इंटरएक्टिव पैडल क्विज शामिल हैं, जो आगंतुकों को आधुनिक और रोचक अनुभव प्रदान कर रहे हैं। गौतम देब ने स्टॉल का अवलोकन कर प्रदर्शित उपलब्धियों और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से एनटीपीसी दादरी के योगदान की भी प्रशंसा की।

 

यह भी पढ़ें: भारत-रूस बिजनेस डायलॉगः यूपी में निवेश की अपार संभावनाएं, पूरी मदद करेगी सरकार, बोले मंत्री राकेश सचान

यहां से शेयर करें