Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
यूपी की 72 हजार सड़के नही है चलने लायक,क्या है सड़को का हाल... यूपी की 72 हजार सड़के नही है चलने लायक,क्या है सड़को का हाल...

यूपी की 72 हजार सड़के नही है चलने लायक,क्या है सड़को का हाल…

इस बार भारी बारीश और अन्य कारणों से प्रदेश मे लग-भग 49889किमी लंबी सड़कों पर गड्ढों की भरमार हो चुकि है। वही 22742 किमी लंबी सड़के एसी है जो अधिक क्षतिग्रस्त होने की वजह से नवीनीकरण की श्रेणी में रखी है। बता दे यूपी के गांवो से लेकर शहरों तक फैली विभिन्न विभागों की 72631 लंबी सड़कों में गड्ढे हैं। इनको गड्ढामुक्त करने और नवीनीकरण करने का काम शासन ने तय किया है।

मंगलवार की रिपोर्ट के मुताबिक गड्ढामुक्ति के लिए चिन्हित सड़कों में से 2314 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त और 5993 किमी सड़कों के नवीनीकरण का काम कर दिया था। मुख्यमंत्री आदेश के बाद मंगलवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में दीपावली से पहले सारी सड़कों को ठिक करने का आदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि बजट को लेकर के कोई कमी नही है,अभियान चलाकर सड़को को ठीक किया जाऐ।
इन विभागों पर होती है यूपी की सड़कों की जिम्मेदारी

गड्ढामुक्ति अभियान में लोक निर्माण विभाग,एनएचएआई,मंडी,पंचायती राज,सिंचाई विभाग,ग्राम्य विकास,नगर विकास गन्ना विभाग,आवास एंव शहरी नियोजन तथा अवस्थापना एंव औघोगिक विकास की सड़कों को शामिल किया गया है।
टोल टैक्स देने पर भी झटके खाते हाइवे का सफर।

प्रदेश में नेशनल हाईवे जिनकी लंबाई 11904 किमी है,776 किमी लंबी सड़कें क्षतिग्रस्त है। इसके अलावा भी 190 किमी सड़क को नवीनीकरण में लाया गया है। ये वही सड़के हैं,जिन पर टोल टैक्स लिया जाता है। टोल टैक्स पूरा देने के बाद भी लोग वाहनों में झटके खाते हुए सफर को तय करते है। रिपोर्ट के मुताबिक कुल लक्ष्य 28.35 फीसदी सड़को को गड्ढामुक्त कर दिया गया है।75 फीसदी नवीनीकरण का काम भी पूरा हो गया है।

और पढें:https://jaihindjanab.com/corruption-case-against-two-deputy-cms-case-against-three/

यहां से शेयर करें