Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
  विद्यासागर महाराज की विनयांजलि सभा का हुआ आयोजन   विद्यासागर महाराज की विनयांजलि सभा का हुआ आयोजन

  विद्यासागर महाराज की विनयांजलि सभा का हुआ आयोजन

shikohabad news : संत आचार्य विद्यासागरजी महाराज की  विनयांजलि सभा का आयोजन भरतेशपुरम नसियाजी स्टेशन रोड पर किया गया । विनयांजलि सभा में शहर के काफी संख्या में  महिलाएं, पुरुष, समाजसेवी  संगठन से जुड़े लोग , सभासदगण एवं व्यापार मंडल, विमल जागृति मंच के सभी लोग मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी । मौजूद लोगों  ने आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन परिचय के बारे में जिसको जो जानकारी थी, उसने वह जानकारी दी । इस दौरान कई लोगों की आंखें भी नाम हो गई । इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष सुभाष जैन, अनिल जैन , प्रिंस जैन, शैलेंद्र जैन बिजली विभाग , ज्ञानेंद्र जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष शिवम दीक्षित, पूर्व विधायक हरिओम यादव, राजीव गुप्ता ( चेयरमैन प्रतिनिधि), सतीश यादव, बीजेपी नेता विष्णु सक्सेना, डा रजनी यादव, अशोक अग्रवाल एडवोकेट, कुलदीप गुप्ता, रजनीकांत जैन , कैलाश जैन दिलीप जैन, पीयूष जैन एडवोकेट, पंकज जैन नगर पालिका, आशुतोष वर्मा सभासद, प्रकाश चंद जैन, ज्ञान चंद्र जैन,  व्यापारी सोनी गंभीर के अलावा जैन महिला मिलन के सभी सदस्य मौजूद रहे।
यहां से शेयर करें