Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ट्रक और रोडवेज बस में टक्कर, 30 लोग घायल – जय हिन्द जनाब ट्रक और रोडवेज बस में टक्कर, 30 लोग घायल – जय हिन्द जनाब

ट्रक और रोडवेज बस में टक्कर, 30 लोग घायल

ट्रक के साथ बस की टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में माधवराम, उनकी पत्नी महादेवी निवासी हरदोई, राजू मैनपुरी, परमिका बलीपुर फर्रुखाबाद, योगेंद्र सितमनपुर फर्रुखाबाद, अनीता व उनका बेटा रूबल शाहदरा, दिल्ली, सियावती, हरिश्चंद्र, विकास, संजय, सत्यम, अजीत कुमार, संगीता, नरेश, ममता, अनीता, गोविंद, पुष्पेंद्र, सत्येंद्र प्रशांत, अनूप, पिंकू, रीना, अमित समस्त निवासीगण नबाबगंज, फर्रुखाबाद समेत तीस लोग घायल हो गई।

अलीगढ़। भगाना गांव केे पास हाईवे बरौली मौड़ पर देर रात तेज रफ्तार ट्रक तथा रोडवेज की बस की टक्कर हो गई।  इस हादसे में बस पर सवार 30 लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद डिपो बस शुक्रवार की शाम फर्रुखाबाद से 60 सवारियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई। अलीगढ़ में रात करीब दो-ढाई बजे सामने से आ रे ट्रक से चक्कर हो गई।
ट्रक के साथ बस की टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में माधवराम, उनकी पत्नी महादेवी निवासी हरदोई, राजू मैनपुरी, परमिका बलीपुर फर्रुखाबाद, योगेंद्र सितमनपुर फर्रुखाबाद, अनीता व उनका बेटा रूबल शाहदरा, दिल्ली, सियावती, हरिश्चंद्र, विकास, संजय, सत्यम, अजीत कुमार, संगीता, नरेश, ममता, अनीता, गोविंद, पुष्पेंद्र, सत्येंद्र प्रशांत, अनूप, पिंकू, रीना, अमित समस्त निवासीगण नबाबगंज, फर्रुखाबाद समेत तीस लोग घायल हो गई।
हादसे के बाद बस चालक व परिचालक भाग गए। बस में बैठी सवारियों का आरोप था कि चालक व परिचालक ने बस को अलीगढ़ से पहले किसी ढाबे पर खाना खाने के लिए रोका था। वहां पर दोनों ने शराब पी थी। इसके बाद से चालक बस को काफी तेज गति व लापरवाही से चला रहा था। जिसके चलते हादसा हो गया। घायलों का पास के अस्पताल में उपचार कराने के बाद पुलिस ने दूसरी बस से आगे की ओर रवाना कर दिया।

यहां से शेयर करें