Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, चोरी की बाइक व तमंचा बरामद – जय हिन्द जनाब पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, चोरी की बाइक व तमंचा बरामद – जय हिन्द जनाब

पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, चोरी की बाइक व तमंचा बरामद

Noida News: थाना सेक्टर-39 पुलिस और बदमाश के बीच सोमवार को मुठभेड़ हो गई, जिसमें शातिर बदमाश समीर पुत्र सलाउद्दीन निवासी बुलंदशहर (वर्तमान पता जैतपुर, दिल्ली) पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-44 गेट नंबर-1 के पास बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने पर वह तेज रफ्तार से भागने लगा। पीछा करने पर उसकी बाइक फिसल गई और आरोपी पैदल जंगल की ओर भागने लगा। खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना सेक्टर-39 में आर्म्स एक्ट के तहत वांछित है।

यह भी पढ़ें: शिवपाल यादव का सपाईयों ने किया स्वागत, संविधान व लोकतंत्र को खत्म करना चाहती हैं भाजपा

यहां से शेयर करें