Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida ARTO: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को प्रशासन ने उठाएं ये कदम – जय हिन्द जनाब Noida ARTO: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को प्रशासन ने उठाएं ये कदम – जय हिन्द जनाब

Noida ARTO: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को प्रशासन ने उठाएं ये कदम

Noida News: उत्तर प्रदेश शासन एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा की भांति हर सफर में सड़क सुरक्षा स्लोगन वाले क्रिएटिव को सड़क सुरक्षा पखवाड़े के समापन दिवस 31 दिसंबर 2023 को प्रत्येक व्यक्ति के व्हाट्सएप सहित अन्य सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर स्टेटस के रूप में लगाए जाने की अपील की है।

यह भी पढ़े : Liquor License: इन समारोहों के लिए शराब उपभोग के लिए अकेजनल बार लाइसेंस अनिवार्य


एआरटीओ (Noida ARTO:) डा सियाराम वर्मा ने बताया कि प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं गंभीर चिंता का विषय है, जिसमें कमी लाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित है। जन सामान्य को यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति समय-समय पर विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह, पखवाड़ा एवं माह का आयोजन करते हुए प्रचार प्रसार कर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जाता है।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के समापन दिवस 31 दिसंबर 2023 को अपने व्हाट्सएप सहित अन्य सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर ष्हर सफर में सड़क सुरक्षाष् स्लोगन को लेकर क्रिएटिव स्टेटस के रूप में लगाये, ताकि अधिक से अधिक आम जनमानस सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सके।

यहां से शेयर करें