Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गाजियाबाद के जिला जज का हार्ट अटैक से निधन गाजियाबाद के जिला जज का हार्ट अटैक से निधन

गाजियाबाद के जिला जज का हार्ट अटैक से निधन

District Judge of Ghaziabad News: गजियाबाद जिला न्यायाधीश आशीष गर्ग का आज यानी सोमवार दोपहर हार्ट अटैक होने से निधन हो गया। वे इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में हर्निया ऑपरेशन के लिए भर्ती थे। कोर्ट मैनेजर मनोज मिश्रा ने बताया कि रविवार को उनका ऑपरेशन हुआ था। सोमवार दोपहर वह बाथरूम गए, तभी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत आईसीयू में ले जाया गया, लेकिन दोपहर 1ः30 बजे हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई।

3 महीने पहले ही बने थे गाजियाबाद के जिला जज
बता दें कि मूलरूप से मुजफ्फरनगर निवासी आशीष गर्ग 30 अप्रैल 2025 को गाजियाबाद के जिला जज नियुक्त हुए थे। इससे पहले वह मथुरा में जिला जज के पद पर कार्यरत थे। अप्रैल 2024 में उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक से मथुरा का जिला जज बनाया गया था। उनके पिता रामेश्वर स्वरूप गर्ग भी करीब 10 वर्ष पूर्व गाजियाबाद में अपर जिला सत्र न्यायाधीश रह चुके थे।

 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के बागी मंत्री दिखा रहे थे राहुल गांधी को आईना, अब खुद देखना पड़ा बाहर का रास्ता

यहां से शेयर करें