Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कांग्रेस के बागी मंत्री दिखा रहे थे राहुल गांधी को आईना, अब खुद देखना पड़ा बाहर का रास्ता कांग्रेस के बागी मंत्री दिखा रहे थे राहुल गांधी को आईना, अब खुद देखना पड़ा बाहर का रास्ता

कांग्रेस के बागी मंत्री दिखा रहे थे राहुल गांधी को आईना, अब खुद देखना पड़ा बाहर का रास्ता

Rahul Gandhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर कई बड़े आरोप लगाकर वोट चोरी कराने का दावा किया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनावों में कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र (बेंगलुरु सेंट्रल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है) में भाजपा के लिए ‘वोट चुराए’ थे। इस प्रकरण को लेकर चुनाव आयोग ने राहुल को नोटिस भेजा था। इस मामले के बाद राहुल को कर्नाटक सरकार में मंत्री एन राजन्ना ने आईना दिखाया और कहा कि वोटर लिस्ट कांग्रेस के समय में बनी थी। हालांकि अब सीएम सिद्धारमैया ने राजन्ना से इस्तीफा ले लिया है। राजन्ना का इस्तीफा मंजूर भी हो गया है। इसका मतलब ये हुआ कि राहुल को दिखा रहे थे आइना खुद ही देना पड़ गया बाहर का रास्ता।

आखिर राजन्ना ने क्या बोला था
बता दें कि सांसद राहुल गांधी के आरोपों पर अपने बयान पर कर्नाटक के मंत्री के एन राजन्ना ने कहा था, “अगर हम ऐसी बातों पर यूं ही बात करने लगेंगे, तो अलग-अलग राय सामने आएंगी। मतदाता सूची कब तैयार हुई थी? कहते हुए बताया कि यह तब तैयार हुई थी जब हमारी अपनी सरकार सत्ता में थी। उस समय क्या सभी लोग आंखें बंद की थी और चुपचाप क्यों बैठे थे? ये अनियमितताएं हुईं थीं। यह सच है। इसमें कुछ भी झूठ नहीं है। ये अनियमितताएं हमारी आँखों के सामने हुईं, हमें शर्म आनी चाहिए। हमने उस समय इस पर ध्यान नहीं दिया। इसलिए हमें भविष्य में सतर्क रहना होगा।”

“महादेवपुरा में सचमुच हुई धोखाधड़ी
एन राजन्ना ने आगे कहा था, “महादेवपुरा में सचमुच धोखाधड़ी हुई थी। एक व्यक्ति तीन अलग-अलग जगहों पर रजिस्टर्ड था और उसने तीनों जगहों पर मतदान किया था। लेकिन जब मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार हो रहा हो, तो हमें उस पर नजर रखनी होगी, है ना? जब मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार हो रहा हो, तो हमें आपत्तियां दर्ज करनी होंगी, यह हमारी जिम्मेदारी है। उस समय हम चुप रहे और अब हम बात कर रहे हैं।”

यहां से शेयर करें