Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Patna News: स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3000 रुपये में 'फुल सर्विस', 2000 में 'हाफ' – जय हिन्द जनाब Patna News: स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3000 रुपये में 'फुल सर्विस', 2000 में 'हाफ' – जय हिन्द जनाब

Patna News: स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3000 रुपये में ‘फुल सर्विस’, 2000 में ‘हाफ’

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर सेक्स रैकेट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौराहा स्थित एक स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग लड़की और एक युवती को मुक्त कराया, जबकि स्पा की संचालिका को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

सूत्रों के अनुसार, यह स्पा सेंटर मसाज और वेलनेस के नाम पर चल रहा था, लेकिन इसके पीछे देह व्यापार का गंदा खेल चलया जा रहा था। एक वायरल ऑडियो ने इस रैकेट को उजागर करने में अहम भूमिका निभाई, जिसमें कथित तौर पर स्पा संचालक ग्राहकों को ‘फुल सर्विस’ के लिए 3000 रुपये और ‘हाफ सर्विस’ के लिए 2000 रुपये का ऑफर दे रहा था। इतना ही नहीं, ग्राहकों को उनकी पसंद की लड़की चुनने का विकल्प भी दिया जाता था। ऑडियो में यह भी दावा किया गया कि पुलिस को ‘मैनेज’ कर लिया गया है, जिसके चलते कार्रवाई का कोई डर नहीं है।

पटना पुलिस को पहले से ही इस तरह के अवैध धंधों की जानकारी मिल रही थी। वायरल ऑडियो ने पुलिस की आशंकाओं को और पुख्ता किया। सेंट्रल एसपी चंद्र प्रकाश के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने गुरुवार शाम को डाकबंगला चौराहा स्थित स्पा सेंटर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। स्पा में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, छोटे-छोटे केबिन बनाए गए थे, और नाबालिग लड़कियों को काम पर रखा गया था। एक जगह पुलिस को एक युवक और महिला आपत्तिजनक हालत में भी मिले।

पुलिस ने बताया कि इस रैकेट में शामिल लोग ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दे रहे थे। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क किया जाता था, जहां लड़कियों की तस्वीरें और रेट लिस्ट भेजी जाती थी। पसंद आने पर सौदा तय होता था और ग्राहकों को स्पा सेंटर या अन्य जगहों पर सर्विस दी जाती थी।

पटना पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सेंट्रल एसपी ने कहा कि संदिग्ध स्पा सेंटरों पर नजर रखी जा रही है और ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

यह कोई पहला मामला नहीं है। बीते हफ्ते कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ में एक होटल में भी इसी तरह की छापेमारी की गई थी, जहां दो नाबालिग सहित छह लड़कियों को मुक्त कराया गया था। पटना में स्पा सेंटर, होटल और गेस्ट हाउस की आड़ में देह व्यापार का यह गंदा खेल लगातार जारी है, जो शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल हमेशा उठाता आ रहा है।

Delhi News : SSC पेपर लीक मामला, जंतर-मंतर पर छात्रों का हंगामा, पुलिस की कार्रवाई से तनाव

यहां से शेयर करें