Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Barmer News: पत्नी की दूसरी शादी से नाराज दामाद, ससुर की नाक काट डाली – जय हिन्द जनाब Barmer News: पत्नी की दूसरी शादी से नाराज दामाद, ससुर की नाक काट डाली – जय हिन्द जनाब

Barmer News: पत्नी की दूसरी शादी से नाराज दामाद, ससुर की नाक काट डाली

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी की दूसरी जगह शादी करने से नाराज दामाद ने अपने ससुर पर चाकू से हमला कर उनकी नाक काट दी। इस हमले में ससुर की नाक का हिस्सा पूरी तरह कटकर अलग हो गया। यह घटना शुक्रवार सुबह 7 बजे धोरीमन्ना के भागभरे की बेरी गांव में हुई।

पुलिस के अनुसार, दामाद अपनी पत्नी की दूसरी शादी की बात को लेकर गुस्से में था। इसी गुस्से में उसने ससुर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ससुर को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी दामाद की तलाश में छापेमारी कर रही है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Patna News: स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3000 रुपये में ‘फुल सर्विस’, 2000 में ‘हाफ’

यहां से शेयर करें