Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सीडीओ ने किचन गार्डन तैयार करने वाले प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित सीडीओ ने किचन गार्डन तैयार करने वाले प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित

सीडीओ ने किचन गार्डन तैयार करने वाले प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित

ghaziabad news जिला प्रशासन ने सोमवार को सरकारी स्कूलों में किचन गार्डन स्थापित करने के लिए अभियान का श्ुभारंभ किया।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने समारोह में 10 ऐसे स्कूलों के प्राचार्यों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने विद्यालय परिसर में उत्कृष्ट किचन गार्डन विकसित किए हैं।
एचएफएस की अध्यक्षा रश्मि अग्रवाल, अर्चना प्रमोद और बबीता अग्रवाल ने कहा कि जिले के 100 सरकारी स्कूलों में जाकर किचन गार्डन विकसित करने के लिए प्रशिक्षकों को भेजा, बीज वितरित किए, और बंजर पड़ी भूमि को उपजाऊ बनाया।
सिहानी-3 प्राइमरी स्कूल की प्रचार्या प्रीति सक्सेना ने कहा, हम एचएफएस के आभारी हैं जिन्होंने हमें एक नई दिशा दी और बच्चों को प्रकृति से जोड़ा।
एचएफएस की चेयरपर्सन रमा त्यागी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है, कुपोषण मुक्त विद्यालय। यह एक आंदोलन है जो बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और प्रकृति की शिक्षा देगा।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने कहा कि जिला प्रशासन इस पहल को सभी सरकारी स्कूलों में लागू करने के लिए हर संभव सहयोग देगा। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव , जिला उद्यान अधिकारी निधि सिंह , सहायक शिक्षा अधिकारी कविता चौहान आदि की मौजूदगी रही।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें