Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जीडीए ने जिले में 321 अवैध कॉलोनियों की सूची की जारी जीडीए ने जिले में 321 अवैध कॉलोनियों की सूची की जारी

जीडीए ने जिले में 321 अवैध कॉलोनियों की सूची की जारी

ghaziabad news हॉट सिटी में शुमार गाजियाबाद अवैध कॉलोनियों का गढ़ बन गया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए ) की ताजा सूची के अनुसार जिले में करीब  321 अवैध कॉलोनियां चिन्हित की गई हैं, जिनमें कई शहर के मुख्य क्षेत्रों में स्थित हैं।
जीडीए के मुताबिक, सबसे अधिक अवैध कॉलोनियां प्रवर्तन जोन-7 के लोनी क्षेत्र में हैं, जहां रिहायशी विकास बिना अनुमति के तेजी से फैल रहा है। हैरानी की बात यह है कि नंद ग्राम, सदीक नगर और नूर नगर जैसे शहर के मध्यवर्ती इलाकों में भी कई कॉलोनियां अवैध रूप से विकसित हो चुकी हैं। इन कॉलोनियों में न तो विकास प्राधिकरण से स्वीकृत नक्शे हैं और न ही बुनियादी सुविधाओं की गारंटी।
बावजूद इसके, भू-माफिया प्लॉट काटकर धड़ल्ले से बिक्री कर रहे हैं, जिससे न सिर्फ नागरिकों को भविष्य में समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं, बल्कि शहरी नियोजन भी अस्त-व्यस्त हो रहा है। जीडीए ने नागरिकों से अपील की है कि वह किसी भी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से पहले उसकी वैधता की पुष्टि अवश्य करें। साथ ही अवैध कॉलोनियों को लेकर सख्त कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं।
हॉट सिटी में अवैध कॉलोनी की स्थित की गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए)  की आधिकारिक वेबसाइट पर जांच कर सकते हैं।
नगर नियोजन विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इस पर जल्द रोक नहीं लगाई गई, तो शहर का बुनियादी ढांचा भारी दबाव में आ सकता है।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें