Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एक माह के भीतर संवरेगा शहर: नगरायुक्त एक माह के भीतर संवरेगा शहर: नगरायुक्त

एक माह के भीतर संवरेगा शहर: नगरायुक्त

ghaziabad news  हॉट सिटी में शुमार गाजियाबाद को नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में नगर निगम सजाने संवारने की योजना बना रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रवेश द्वार गाजियाबाद को और अधिक भव्य और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने ब्यूटीफिकेशन पर विशेष प्लानिंग शुरू कर दी है।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में शहर के मुख्य द्वारों और आंतरिक इलाकों में विशेषज्ञों ने भ्रमण कर सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत योजना बनाई है। नगर निगम की संपत्ति विभाग की टीम ने अनुभवी वास्तुकारों के साथ मिलकर ग्रीनरी, पेंटिंग सहित अन्य सजावटी उपायों पर काम शुरू कर दिया है, ताकि गाजियाबाद की प्रमुख एंट्री और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को नए स्वरूप में प्रस्तुत किया जा सकें।
नगर निगम मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि विकास कार्यों के साथ-साथ क्रॉसिंग रिपब्लिक, डायमंड फ्लाईओवर, यूपी गेट, आनंद विहार एंट्री, तिगरी गोल चक्कर जैसे प्रमुख स्थलों पर भी सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे।
नगर आयुक्त ने अनुभवी वास्तुकारों के साथ बैठक कर शहर को भव्यता देने के लिए टीम को प्रेरित किया है। सौंदर्यीकरण में न केवल गाजियाबाद की स्थानीय संस्कृति बल्कि पूरे प्रदेश की कलात्मक छाप को भी शामिल किया जाएगा। अगले एक माह के भीतर चिन्हित स्थानों पर इन कार्यों की शुरूआत कर दी जाएगी, ताकि गाजियाबाद का स्वरूप उत्तर प्रदेश के लिए एक शानदार प्रवेश द्वार के रूप में और निखारा जा सकें।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें