Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Madhya Pradesh News: मिलावट ने मध्यप्रदेश के सीएम को, लूटा – जय हिन्द जनाब Madhya Pradesh News: मिलावट ने मध्यप्रदेश के सीएम को, लूटा – जय हिन्द जनाब

Madhya Pradesh News: मिलावट ने मध्यप्रदेश के सीएम को, लूटा

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियों में रतलाम के डोसी गांव स्थित भारत पेट्रोल पंप पर मिलावटी डीजल भर दिया ऐसा मामला सामने आया है । 26 जून 2025 की रात को इंदौर से रतलाम जा रहे काफिले की इनोवा गाड़ियां डीजल डलवाने के बाद कुछ दूरी पर ही बंद हो गईं। जांच में पता चला कि डीजल में भारी मात्रा में पानी की मिलावट की गई थी , जिसके कारण गाड़ियां बीच रास्ते में ही खराब हो गईं। इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया, और लगे हाथ पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मिलावट की पुष्टि कर दी है , इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसे सीएम की सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक माना जा रहा है।

News: अत्याधुनिक एआई के जमने में, खतने को भी खतरा

यहां से शेयर करें