Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कारतूस बेचने जा रहा फौजी गिरफ्तार कारतूस बेचने जा रहा फौजी गिरफ्तार

कारतूस बेचने जा रहा फौजी गिरफ्तार

meerut news  मेरठ में एटीएस ने सेना के जवान को अङ-47 के 70 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया। उसे लेकर जाने लगी तो वह छुड़ाकर भाग गया और अपनी कार में बैठ गया। उसने टीम पर कार चढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन अळर ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
आरोपी अपने दोस्त को कारतूसों की डिलीवरी देने जा रहा था। उसकी पहचान मेरठ के थाना दौराला के गांव नंगली आजड निवासी राहुल के रूप में हुई है। वह महाराष्ट्र के अहमदनगर में सिटी बटालियन के ट्रेनिंग सेंटर पर तैनात है। अळर मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है, ताकि इस कड़ी से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंच सके। फिलहाल, अळर ने आरोपी के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
एटीएस के दरोगा अमित कुमार भाटी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दिल्ली-हरिद्वार बाईपास, मोदीपुरम चौकी फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हुंडई वेन्यू कार की चेकिंग की गई।कार में राहुल के पास से एके-47 राइफल के 70 प्रतिबंधित कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में राहुल ने बताया- वह 2013 में फौज में भर्ती हुआ था और अभी आर्मी में कॉन्स्टेबल है। वह 9 जून को 30 दिन की छुट्टी पर घर आया था।

meerut news

यहां से शेयर करें