Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सरधना में चल रहे बूढ़ा बाबू मेले में सपा पर बरसे पूर्व विधायक सरधना में चल रहे बूढ़ा बाबू मेले में सपा पर बरसे पूर्व विधायक

सरधना में चल रहे बूढ़ा बाबू मेले में सपा पर बरसे पूर्व विधायक

meerut news  अपने बयानों के लिये चर्चचित रहने वाले पूर्व विधायक संगीत सोम ने एक बार फिर सपा मुखिया पर जमकर हमला बोला है, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के अंतिम मुगल शासक थे और अब प्रदेश में मुगल शासन कभी नहीं आएगा। उनका पीडीए पाकिस्तान डेवलपमेंट अथारिटी है। इसका उद्देश्य यूपी के लोगों को जाति के नाम पर बांटना है।
सरधना में चल रहे बूढ़ा बाबू मेले में आयोजित खाटू श्याम संगीत कार्यक्रम में पूर्व विधायक संगीत सोम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने कहा- यह सनातनियों का मेला है और जैसे चलता रहा है, वैसे ही चलता रहेगा। उत्तर प्रदेश में अब वह सरकार नहीं है जो आतंकियों को छोड़ती थीं या तुष्टीकरण की राजनीति करती थीं। वर्तमान सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। अखिलेश के हाथ साधु-संतों पर लाठियां बरसाने से रंगे हुए हैं। ऐसे हाथों से बाबा का अभिषेक करना बाबा का अपमान होगा। उन्होंने अखिलेश यादव को सीजनल हिंदू बताते हुए कहा कि अगर हिंदू बनना है तो परमानेंट हिंदू बनें।
आपको बता दें कि पूर्व विधायक संगीत सोम 2012 और 2017 में सरधना से बीजेपी के विधायक रहे हैं, लेकिन 2022 में सपा नेता अतुल प्रधान से हार गए। इस हार के बाद से संगीत सोम लगातार विवादों में बने हुए हैं। वह कभी किसी अधिकारी को धमकाते हुए नजर आते हैं तो कभी अपनी ही पार्टी के नेता से जुबानी जंग करते हुए दिखते हैं। संगीत सिंह सोम ने बसपा से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद बीजेपी, सपा और फिर बीजेपी में आ गए। मेरठ और मुजफ्फरनगर में राजपूत महापंचायत आयोजित करने की वजह से सोम बसपा नेताओं की नजर में आए थे।

meerut news

यहां से शेयर करें