Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय मोरटी में शिक्षक-अभिभावक बैठक पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय मोरटी में शिक्षक-अभिभावक बैठक

पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय मोरटी में शिक्षक-अभिभावक बैठक

ghaziabad news  पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय, मोरटी के प्रांगण में वीरवार को एक भव्य शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की विशेष बात यह रही कि छात्रों द्वारा बनाये गए रचनात्मक निमंत्रण पत्रों से प्रभावित होकर अधिकांश अभिभावकों ने बैठक में सक्रिय सहभागिता दिखाई। कार्यक्रम की शुरूआत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान ने अपने प्रेरणादायक भाषण में शिक्षा की महत्ता पर बल दिया और विद्यालय के सकारात्मक वातावरण की सराहना की।
एसआरजी पूनम शर्मा ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा की भूमिका और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार ने सभी अभिभावकों को विद्यालय परिसर का भ्रमण कराया। उन्होंने विद्यालय में स्मार्ट कक्षा, कंप्यूटर लैब और निपुण भारत लक्ष्य जैसी महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहलुओं से अवगत कराया। सभी कक्षा अध्यापिकाओं ने अपनी-अपनी कक्षाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल पहनाकर एवं प्रगति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। शिक्षकों के प्रस्तुत किए गए नवाचारों ने सभी को प्रभावित किया और कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बनाया।
इस मौके पर अर्चना पंवार, मधु त्यागी, राजबाला, पटेल अन्जलि, अनिहोत्री, मधु सिंह, मीनू त्यागी, सुनीता सिंह, नीतू सिंह, प्रवीण कुमार, अनीता रानी और  भूषण कुमार का विशेष सहयोग रहा।

यहां से शेयर करें