Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Ghaziabad News: नव ज्योति राइजिंग पब्लिक में पुरस्कार वितरण समारोह Ghaziabad News: नव ज्योति राइजिंग पब्लिक में पुरस्कार वितरण समारोह

Ghaziabad News: नव ज्योति राइजिंग पब्लिक में पुरस्कार वितरण समारोह

Ghaziabad News:

Ghaziabad News: मोदीनगर। नव ज्योति राइजिंग पब्लिक स्कूल संजयपुरी बुदाना में सोमवार को नन्हें मुन्ने प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और शिक्षा जागरूकता चेतना के लिए एक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। गया। मुख्य अतिथि मास्टर प्रेम चौधरी खंजरपुर, विशिष्ट अतिथि मास्टर नागेंद्र कुमार,अति विशिष्ट अतिथि दयानंद एकेडमी सैदपुर के डायरेक्टर दीपक राठी, मास्टर प्रेम चौधरी खंजरपुर, लेफ्टिनेंट नगेन्द्र कुमार, विद्यालय के डायरेक्टर जयकुमार मलिक एवं प्रधानाचार्य ममता दहिया ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Ghaziabad News:

प्रधानाचार्य ममता दहिया एवं स्कूल के डायरेक्टर भाई जयवर्धन मलिक ने अतिथियों को पुष्प भेंट कर भव्य स्वगत किया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए लेमन रेस, म्यूजिकल चेयर रेस,डांस, सिंगिंग,क्राफ्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डायरेक्टर विजय कुमार मलिक ने अतिथियों, अभिभावकों एवं अपने स्टाफ का धन्यवाद अदा किया गया।
इस मौके पर मास्टर प्रेम चौधरी खंजरपुर, नगेंद्र कुमार, दयानंद एकेडमी सैदपुर के डायरेक्टर दीपक राठी, मास्टर कृपाल सिंह फफराना मौजूद रहे।

Ghaziabad News:

यहां से शेयर करें