Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मूट कोर्ट समिति के अध्यक्ष एवं कार्यकारी सदस्यों का अलंकरण समारोह मूट कोर्ट समिति के अध्यक्ष एवं कार्यकारी सदस्यों का अलंकरण समारोह

मूट कोर्ट समिति के अध्यक्ष एवं कार्यकारी सदस्यों का अलंकरण समारोह

ghaziabad news  डासना स्थित एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी में सोमवार को मूट कोर्ट समिति के इनवेस्टीचर समारोह का आयोजन कराया गया।
इस समारोह में हमारे माननीय अतिथियों की उपस्थिति में मूट कोर्ट समिति का गठन किया गया।
उप-कुलपति प्रो. डॉ. प्रसनजीत सिंह ने कानून के छात्रों को उनके भविष्य के प्रति अपना दृष्टिकोण बदलने और विधि व्यवसाय का महत्व बताते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया। समारोह में अध्यक्ष मनीषा, उपाध्यक्ष गुफरान अली और कोषाध्यक्ष सोनिया मल्होत्रा एवम अन्य विधि के छात्रों को कार्यकारी सदस्य का बैज देकर उन्हें मूट कोर्ट समिति का सदस्य घोषित किया गया और उन्हें मूट कोर्ट समिति की सदस्यता की शपथ दिलवाई।
इस मौके पर उप-कुलपति प्रो. डॉ. प्रसनजीत कुमार रजिस्ट्रार- डॉ. राजीव रतन, मैनेजमेंट की निदेशक- डॉ. कोकिला सक्सेना, डायरेक्टर स्कूल आॅफ लॉ एंड लीगल स्टडीज डॉ. हेमंत कुमार शर्मा, लॉ के असिस्टेंट प्रोफेसर सागर सक्सेना, शिप्रा, नवम मेहरोत्रा, इस्मत हेना, दवेश रावत, हुमानिटीज की असिस्टेंट प्रोफेसर हनिशा बत्रा और पॉलिटेक्निक के असिस्टेंट प्रोफेसर मयंक माहौर मौजूद रहे।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें