Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सुंदरदीप कॉलेज में एक दिवसीय सामुदायिक शिविर सुंदरदीप कॉलेज में एक दिवसीय सामुदायिक शिविर

सुंदरदीप कॉलेज में एक दिवसीय सामुदायिक शिविर

ghaziabad news  सुंदरदीप कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी के शिक्षा संकाय ने सोमवार को ग्राम अटौर, गाजियाबाद में बी.एड. एवं डी.एल.एड. छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय सामुदायिक शिविर का आयोजन किया गया। छात्रों ने इस शिविर के माध्यम से नुक्कड़ नाटक, रैली और ग्रामीणों से संवाद के जरिए समाज के ज्वलंत मुद्दों जैसे निरक्षरता, दहेज प्रथा और वैश्विक महामारी पर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया।
ग्राम प्रधान रणबीर चौधरी व एस.डी.जी.आई. ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रसेंनजीत कुमार ने कहा कि ऐसे शिविरों से छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
संस्थान के प्रति कुलपति पीयूष श्रीवास्तव (आई.जी. पुलिस, से.नि.) ने शिविर के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ शिक्षा के अधिकार और समाज में समानता की भावना को बढ़ावा देती हैं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि सामुदायिक शिविर शिक्षकों और समाज के बीच सेतु का कार्य करते हैं और भावी शिक्षकों के लिए यह अनुभव अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। शिविर का संचालन पूजा (सहायक प्रोफेसर), नेहा चौधरी (विभागाध्यक्ष) और वीनस त्यागी ने किया। उन्होंने छात्रों को शिक्षित भारत की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य व्यक्ति, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें