Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
धूम्रपान निषेध दिवस का किया गया आयोजन धूम्रपान निषेध दिवस का किया गया आयोजन

धूम्रपान निषेध दिवस का किया गया आयोजन

greater noida news  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार के निर्देशन में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शुभ्रा मित्तल तथा तम्बाकू नियंत्रण प्रभारी जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ डॉक्टर श्वेता खुराना के नेतृत्व में जनपद में धूम्रपान निषेध दिवस का आयोजन किया गया।
धूम्रपान निषेध दिवस के उपलक्ष में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नोएडा के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान, गोष्टी और शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया।स् ाभागार में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शुभ्रा मित्तल ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को तंबाकू की लत में न पड़ने के लिए प्रेरित किया और जो लोग धूम्रपान की लत से पीड़ित हैं उन्हें धूम्रपान जैसी आदतों को छोड़ने के लिए प्रेरित किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ललित ने यह आदेश जारी किए कि कार्यालय में यदि कोई भी व्यक्ति धूम्रपान करते हुए पाया जाता है तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाए और साथ ही कार्यालय को धूम्रपान रहित कार्यालय घोषित किया।
जिम्स के डॉक्टर सुप्रकाश मंडल और नोडल अधिकारी तम्बाकू उन्मूलन केंद्र ने आने वाले मरीजों को तंबाकू की लत से होने वाली हानियों के बारे में अवगत कराया और युवकों में इसकी लत से हो रही बीमारी के बारे में जागरूक किया।
जनपद तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉक्टर श्वेता खुराना ने बताया कि इस वर्ष धूम्रपान निषेध दिवस का थीम क्विट एंड विन है जिसका मतलब कि यदि आप तंबाकू को छोड़ते हैं तो आप जीवन में जीते हैं।

greater noida news

यहां से शेयर करें