Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
त्योहारों को लेकर पुलिस ने की पैदल गस्त त्योहारों को लेकर पुलिस ने की पैदल गस्त

त्योहारों को लेकर पुलिस ने की पैदल गस्त

noida news  पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आगामी त्यौहारों होली पर्व एवं रमजान के दृष्टिगत डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया व एसीपी-3 सेंट्रल नोएडा बीएस वीर कुमार मय भारी पुलिस बल के साथ थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गस्त की गयी।
उनके द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्ध प्रतीत हो रहे व्यक्ति व वाहनों को रोककर उनकी चेकिंग करने व सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। उनके द्वारा थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाये। उनके द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाये तथा नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाये।

noida news

यहां से शेयर करें