Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
इंश्योरेंस एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित इंश्योरेंस एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

इंश्योरेंस एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

modinagar news  इंश्योरेंस एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक का वीरवार को स्काई कैफे में आयोजन किया गया। बैठक में ललित अरोड़ा को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन गोयल ने कहा कि हमारी एसोसिएशन इंश्योरेंस एजेंट्स को मजबूती देने के साथ साथ अन्य सामाजिक कार्यों में भी सहयोग करती है। कोविड के समय हमारी संस्था ने अन्य सेवाओं में भी सपोर्ट किया था। पुलवामा के शहीद परिवारों को भी संस्था से मदद दी गई।
संस्था के महामंत्री नरेश सिंहल ने कहा कि हमारी संस्था पूरे देश में इंश्योरेंस एजेंट्स के हितों के लिए कार्य कर रही है।
नवनियुक्त अध्यक्ष ललित अरोड़ा ने कहा कि वो पूरे प्रदेश में संस्था को मजबूत करने का काम करेंगे और हमारे जिस भी एजेंट भाई को कोई भी परेशानी होगी तो उस परेशानी के समाधान के लिए जी जान से प्रयास करेंगे।
इस मौके पर संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों नितिन श्रीवास्तव,दीपक गुप्ता,विजय गुप्ता,नितिन चुग,सुनील शाह,पंकज सिंघानिया,प्रदीप कुमार, आदि का संजय चौधरी, रक्षक गुप्ता,विश्रांत कौशिक,विपिन वर्मा,मनोज कुमार,नीरज गुप्ता,आशीष गोयल,योगेन्द्र सिंह सरबजोत सिंह नय्यर, सुदेश पाल ने पदाधिकारियों को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

modinagar news

यहां से शेयर करें