Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कारोबारी के घर से करोड़ों के गहने और कैश लूटा कारोबारी के घर से करोड़ों के गहने और कैश लूटा

कारोबारी के घर से करोड़ों के गहने और कैश लूटा

दो बदमाशों ने चाकू की नोंक पर दिया सनसनीखेज वारदात को अंजाम
ghaziabad news  जिले के पॉश इलाके कविनगर में देर रात घरेलू नौकर की मिलीभगत से दो बदमाश चाकू की नोंक पर स्टील कारोबारी के घर से डायमंड के करोड़ों रुपए के गहने और नगदी लूट कर फरार हो गए। स्टील कारोबारी गौरव गुप्ता कारोबार के सिलसिले में मंगलवार को घर से बाहर गए थे। घर में बुजुर्ग पिता आरडी गुप्ता, मां और बेटी थी। पीड़ित आरडी गुप्ता ने बताया कि लुटेरे घरेलू नौकर चंदन से फोन पर बात कर रहे थे। दोनों के हाथ में चाकू थे।
आरडी गुप्ता ने बताया कि चंदन रात में करीब साढ़े आठ बजे घर से बाहर निकल गया और जाते समय गार्ड को गेट को खुला रखने के लिए बोल गया। इसी बीच दो लुटेरे सीधे उनके कमरे ड्राईंग रूम में घुसे, जहां कारोबारी पत्नी के साथ बैठे टीवी देख रहे थे। कमरे में घुसते ही दोनों ने चाकू निकाल लिए और बोले हम लुटेरे हैं, जो भी है निकाल दो।

ghaziabad news

कारोबारी को बंधक बनाने के बाद लुटेरों ने उनकी बुजुर्ग पत्नी को चाकू की नोंक पर कब्जे में ले लिया।
कारोबारी ने बताया कि उनका नए नोट रखने का शौक है। उनकी अलमारी में करीब 15 लाख रुपये की नगदी रही होगी, करीब 10 लाख रुपये की नगदी पत्नी के पास थी, सब लूट ली। उसके बाद लुटेरों चाबी लेकर कारोबारी का स्टोर खोल लिया। स्टोर में डेढ़ से दो करोड़ रुपये गहने लूट लिए। कारोबारी ने बताया कि सारी ज्वैलरी डायमंड की थी। उन्होंने बताया कि जान बचाने के लिए हमने लुटेरों का कतई विरोध नहीं किया और उन्हें कहा जो चाहिए ले जाओ। काफी देर तक लुटेरे वारदात को अंजाम देते रहे। कारोबारी को उनके घर से जाने का समय मालूम नहीं है।
उन्होंने बताया कि करीब 10 बजे होंगे। काफी देर तक कोई आवाज न आने के बाद वे कमरे से बाहर निकले। लुटेरे गहने और नगदी लूटकर फरार हो चुके थे। उसके बाद उन्होंने बेटे गौरव गुप्ता को घटना की जानकारी दी और फिर पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद उनका नौकर चंदन फरार है। चंदन मूलरूप से बिहार का रहने वाला है और करीब दो साल से उनके घर में काम करता था।
क्या कहते हैं एसीपी कविनगर
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर कविनगर थाना पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने सूचना पर तत्काल मौका मुआयना किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। वारदात के समय आरडी गुप्ता के बेटे, गौरव गुप्ता, जो अब कारोबार संभालते हैं वह कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर थे। घर में उनके पिता आरडी गुप्ता, मां और उनकी एक बेटी थी।

 

ghaziabad news

यहां से शेयर करें