Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
 इंदिरापुरम पुलिस ने मोबाइल व वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार   इंदिरापुरम पुलिस ने मोबाइल व वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार 

 इंदिरापुरम पुलिस ने मोबाइल व वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार 

Ghaziabad news इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मोबाइल और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पदार्फाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से  8 चोरी के मोबाइल फोन, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। एसीपी  इंदिरापुरम,अभिषेक श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तारी  03/04 अक्टूबर 2025 की रात  चेकिंग के दौरान सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास ग्रीन बेल्ट क्षेत्र से की गई। तीनों आरोपी गाजियाबाद के ही विभिन्न इलाकों के निवासी हैं और लंबे समय से स्नेचिंग और चोरी की घटनाओं में सक्रिय थे।गिरफ्तार अभियुक्तों पहचान आकाश  पुत्र राजेन्द्र, निवासी बिहारीपुरा, विजयनगर, अमित उर्फ रोहित उर्फ काले  पुत्र स्व. नरेन्द्र सिंह, निवासी बिहारीपुरा, गाजियाबाद, और कुलदीप  पुत्र श्रीकिशन, निवासी झुग्गी-झोपड़ी, वसुंधरा, इंदिरापुरम के रूप में हुई है।   कब्जे से 08 चोरी के मोबाइल फोन, 01 चोरी की स्कूटी और  01 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बरामद मोटरसाइकिल को  तीन दिन पहले तिगरी गोल चक्कर से और स्कूटी को  करीब 15 दिन पहले न्याय खंड-3, इंदिरापुरम से चोरी किया था। ये वाहन स्नेचिंग और मोबाइल चोरी की वारदातों में  उपयोग किए जाते थे। बरामद मोबाइल फोन अलग-अलग स्थानों से छीने या चुराए गए थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में बीएनएस की धारा 317(2) और 317(5)  के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई  की जा रही है। पुलिस अन्य  अपराधिक इतिहास  की भी जांच कर रही है।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें