Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
हम संघर्ष करने वाले लोग, इरादों को नहीं हिला सकते हम संघर्ष करने वाले लोग, इरादों को नहीं हिला सकते

हम संघर्ष करने वाले लोग, इरादों को नहीं हिला सकते

गाजियाबाद में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने के न्द्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा
Ghaziabad news  : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी गई हैं। कुछ एक बाकी हैं। इसी बीच कई राजनीतिक दल प्रचार के दौरान एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इंडिया गठबंधन की गाजियाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के पक्ष में प्रचार करने के लिए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने केंद्र से लेकर यूपी सरकार तक पर निशाना साधा।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यहां के प्रत्याशियों को जनता भगा रही है। ईंट और पत्थर चल रहे हैं। इसका मतलब है कि जनता खुश नहीं है। मैं अभी रास्ते में आ रहा था। इन्होंने वहां बैरिकेट ला दिया। इन्होंने जगह-जगह पर बैरिकेट लगा दिए हैं। जगह-जगह रास्ते रोके हैं।
अजय राय ने कहा कि मैंने पिछली बार का चुनाव बनारस से लड़ा था। तब मैं डेढ़ लाख वोट लेकर अकेले आया था। इस बार तो हमारे साथ समाजवादी पार्टी भी हैं। आप पार्टी के भाई हैं, आरजेडी के भाई हैं। इस बार तो मोदी की खटिया खड़ी कर देंगे। मैं यहां कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के लिए वोट मांगने आया हूं। मंच से आगे कहा कि हम संघर्ष करने वाले लोग हैं। हमें जेल में डाल दोगे। हमारे घरों को गिरा दोगे। लेकिन हमारे इरादों को नहीं हिला सकते हैं। आज मैं आप सभी लोगों से यहां निवेदन करने आया हूं कि पूरी ताकत के साथ 26 को हाथ के निशान पर बटन दबाकर विजेयी बनाएं। हम सब डोली शर्मा के साथ खड़े हैं। यहां के प्रत्याशियों को कैसे भगाया जा रहा है।

यहां से शेयर करें