Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
वार्ड 23 में जलभराव, कीचड़ की समस्या से परेशान हो रहे लोग – जय हिन्द जनाब वार्ड 23 में जलभराव, कीचड़ की समस्या से परेशान हो रहे लोग – जय हिन्द जनाब

वार्ड 23 में जलभराव, कीचड़ की समस्या से परेशान हो रहे लोग

Dadri News: वार्ड नंबर 23 में बुंदू तेली की दुकान के पास स्थित दोनों गलियां नीची होने के कारण लगातार जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। बरसात के मौसम में तो पानी भर जाता है, लेकिन आम दिनों में भी गली के निचले स्तर के कारण गंदगी और कीचड़ से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि रोजमर्रा के आवागमन में उन्हें गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। उनका मानना है कि इन गलियों का नवनिर्माण ही समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। लोगों ने स्थानीय पार्षद नईम मेवाती (बैटरी वाले) से अपील की है कि वे आगामी बोर्ड मीटिंग में इन गलियों के निर्माण की मांग उठाएं, ताकि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या से उन्हें राहत मिल सके।

महाराष्ट्र में मीट बैन, ले आया सियासी तूफ़ान, बीजेपी की सहयोगी पार्टी ने दी चेतावनी, पढ़िए पूरी खबर

यहां से शेयर करें