Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मानव कल्याण के लिए करे रक्तदान: बबीता तोमर मानव कल्याण के लिए करे रक्तदान: बबीता तोमर

मानव कल्याण के लिए करे रक्तदान: बबीता तोमर

आॅल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में किया रक्तदान शिविर का आयोजन
baraut news  शिवाय चैरिटेबल ब्लड सेंटर पर आॅल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ बड़ौत नगरपालिका परिषद अध्यक्ष बबीता तोमर और बड़ौत थाना प्रभारी मनोज चाहल ने फीता काटकर किया।
बबीता तोमर ने कहा कि रक्तदान सभी प्रकार के दानो में सबसे बड़ा दान होता होता है क्योंकि रक्तदान से मानव कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि यदि आप अपने खान पान का विशेष रूप से ध्यान रखे तो आप प्रत्येक तीन माह में रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचा सकते हो। बड़ौत थाना प्रभारी मनोज चाहल ने कहा कि किसी मरते हुए इंसान को अपना रक्त देकर बचाने वाला महान होता है। कुछ लोगो के दिमाग में गलत धारना बन जाती है कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई समस्या होती है। जबकि ऐसा नहीं है, रक्तदान करने से शरीर को बहुत लाभ है जिसमे रक्तदान करने वाले व्यक्ति का कोलस्ट्रॉल नहीं बढ़ता और वह हार्ट अटैक के खतरे से बचा रहता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से समय समय पर मानवहित के लिए रक्तदान करने का आह्वान किया। आयोजकों के अनुसार शिविर में 75 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान के आयोजक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र पंवार ने बताया आॅल इण्डिया केमिस्ट एसोसिएशन के 50 वर्ष पूरे होने और एसोसिएशन के अध्यक्ष जीजेएस शिंदे के 75 वे जन्मदिन के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर औषधि निरीक्षक मोहित कुमार दीप, महामंत्री अजय सोलंकी, कोषाध्यक्ष अशोक तोमर, मनीष गोयल व अरविन्द राज आदि लोगो का शिविर में सहयोग रहा।

baraut news

यहां से शेयर करें