Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi Election: गृहमंत्री अमित शाह का केजरीवाल पर बड़ा बयान, कहा... – जय हिन्द जनाब Delhi Election: गृहमंत्री अमित शाह का केजरीवाल पर बड़ा बयान, कहा... – जय हिन्द जनाब

Delhi Election: गृहमंत्री अमित शाह का केजरीवाल पर बड़ा बयान, कहा…

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा ने अपने घोषणापत्र यानी संकल्प पत्र का तीसरा भाग भी जारी कर दिया है। पार्टी ने यह संकल्प पत्र केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में जारी किया है। पत्र जारी होने के बाद अमित शाह ने दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भाषण के जरिये सीधे हमला बोला है।
अमित शाह बोले, हम चुनाव को लेते है गंभीरता से
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की परंपरा है, हम चुनाव को बहुत गंभीरता से लेते हैं, चुनाव को जनसंपर्क का माध्यम भी मानते हैं। उन्होंने कहा है कि चुनावों के माध्यम से बनने वाली सरकारों के नीति निर्धारण को निश्चित करने के लिए हम जनता के बीच जाकर चुनाव में भाजपा से उनकी क्या अपेक्षा है, ये जानकारी भी एकत्र करते हैं। उन्होंने कहा कि हम केजरीवाल की तरह कोरे वादे नहीं करते हैं।
यमुना में डुबकी लगाऊंगा कहा था केजरीवाल ने
आज अपने भाषण में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि 7 साल में मैं यमुना को एकदम शुद्ध कर दूंगा और कहा था कि मैं दिल्लीवालों के सामने यमुना में डुबकी लगाऊंगा। मैं केजरीवाल जी को याद कराना चाहता हूं कि केजरीवाल जी दिल्ली की जनता आपकी उस विश्वप्रसिद्ध डुबकी की राह देख रही है कि कब आप डुबकी लगाओगे।

 

 

यह भी पढ़े : मानव कल्याण के लिए करे रक्तदान: बबीता तोमर

यहां से शेयर करें