Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
महाकुंभ के टेटों में भीषण आग, सीएम योगी ने कहा... – जय हिन्द जनाब महाकुंभ के टेटों में भीषण आग, सीएम योगी ने कहा... – जय हिन्द जनाब

महाकुंभ के टेटों में भीषण आग, सीएम योगी ने कहा…

प्रयागराज में महाकुंभ में पुलिस प्रशासन के साथ फायर सर्विस विभाग ने भी तैयारियां मजबूम की। आज यहां टेटों मेें भीषण आग लग गई। शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडालों में आग लगी। यह आग मेले क्षेत्र के सेक्टर 19 में सिलेंडर फटने से लग गई थी। जिसमें 18 टेंट आग में जल कर राख हो गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15-16 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आग लगने के बाद अस्पताल में तैयारी की गई है। अच्छी बात है कि अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री योगी ने आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है।
एलपीजी सिलेंडर भी फटे
बता दें कि महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में पांटून पुल 12 स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ श्रीकरपात्री धाम वाराणसी के शिविर में आग लगी थी। कैंपों में रखे एलपीजी सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए थे। रुक-रुककर सिलेंडर फट रहे थे। खबरों के मुताबिक, इस हादसे में 19 में सिलेंडर फटे। इसके बाद एहतियातन केंद्रीय अस्पताल महाकुंभ में 10 चिकित्सकों को इमरजेंसी में बुलाया गया। एसआरएन अस्पताल को भी अलर्ट मोड पर किया गया है। सीएम योगी ने आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

 

Read Also: Noida: चोरी की गाड़ियों से करते थे लूटपाट सेंट्रल नोएडा पुलिस ने खोला इस गैंग का राज़

यहां से शेयर करें