Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News: सफाईकर्मियों को मकान बनाकर देगी ‘‘आप’’ सरकार Delhi News: सफाईकर्मियों को मकान बनाकर देगी ‘‘आप’’ सरकार

Delhi News: सफाईकर्मियों को मकान बनाकर देगी ‘‘आप’’ सरकार : केजरीवाल

Delhi News:

Delhi News: नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सरकार सभी सफाई कर्मचारियों को मकान बनाकर देगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली में घर की बड़ी समस्या है। जब तक सफाई कर्मचारी नौकरी करता है, तब तक उसके पास सरकारी निवास होता है लेकिन रिटायर होने के बाद वह लगभग सड़क पर आ जाता है। उसकी पेंशन इतनी नहीं होती है कि वह किराए पर घर ले सकता है और ना ही उसके पास इतनी बचत होती है कि वह अपने लिए घर ले सके। मैंने कई ऐसे सफाई कर्मचारियों को देखा है जो रिटायर होने के बाद झुग्गियों में अपना जीवन जीने के लिए मजबूर हो जाते हैं लेकिन झुग्गी बनाना भी आसान नहीं होता है।

Delhi News:

उन्होंने कहा कि मैंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर कहा है कि दिल्ली के अंदर सरकारी कर्मचारियों के लिए एक योजना बनाई जाए। दिल्ली में जमीन केंद्र सरकार के अधीन आती है। अगर केंद्र सरकार अत्यधिक रियायती दर पर जमीन देती है तो उस पर दिल्ली सरकार मकान बनवा देगी और सरकारी कर्मचारी आसान किस्तों का भुगतान करके उस मकान के मालिक बन सकते हैं।
आप नेता ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से निवेदन किया है कि हम इस योजना की शुरुआत सभी सफाई कर्मचारियों से कर सकते हैं। इस योजना की शुरुआत एनडीएसमी और दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों से की जाए। जिसके तहत केंद्र सरकार जमीन देगी और दिल्ली सरकार उस पर घर बनवा देगी। सभी सफाई कर्मचारी नौकरी के आखिरी के कुछ सालों में अपनी तनख्वाह में से उस मकान की किस्तें कटवा सकते हैं ताकि वह जब तक रिटायर हों तो उनके पास एक सम्मानजनक जीवन जीने के लिए घर होगा।
उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं कि इस योजना के लिए प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार राजी हो जाएगी क्योंकि यह योजना गरीबों के लिए यह है। पहले इसकी शुरुआत सफाई कर्मचारियों से करते हैं। इस योजना के शुरू हो जाने के बाद इसे अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए भी लागू किया जा सकता है। यह बेहद कल्याणकारी योजना है।

महाकुंभ के टेटों में भीषण आग, सीएम योगी ने कहा…

Delhi News:

यहां से शेयर करें