Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
रोडवेज बसों में नशे की तस्करी,पुलिस भी हैरान... रोडवेज बसों में नशे की तस्करी,पुलिस भी हैरान...

रोडवेज बसों में नशे की तस्करी,पुलिस भी हैरान…

यूपी रोडवेज-उत्तर प्रदेश परिवाहन निगम की बसों में जमकर हो रही है नशे की तस्करी। पुलिस ने इस बात का खुलासा किया और नशे के 20 इंजेक्शनों के साथ बस कंडक्टर सहित दो आरोपियों को दबोचा। कंडक्टर बहेड़ी के समीप रिच्छ के रहने वाले आरिफ द्वारा भेजे गए नशे के इंजेक्शनों की सप्लाई करता था।
आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। रोडवेज बस को सीज कर दिया है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि बीते शनिवार की रात पुलिस टीम ने गश्त के दौरान वन विभाग के बैरियर से एक युवक को संदिग्ध हालात में घूमते पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से नशे के 20 इंजेक्शन बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दानिश उर्फ मन्नू(19) निवासी काबुल का बगीचा वनभूलपुरा बताया। आरोपी ने बताया कि वह नशे के इंजेक्शन जुनैद उर्फ गप्पू उर्फ टप्पू निवासी हिमालया स्कूल के पास गौजाजाली के कहने पर यूपी रोडवेज बस के एक कंडक्टर से लाया है।
इसके बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश बरेली डिपो की बस के परिचालक रंजीत कुमार(27) निवासी शहादत नगर बरेली यूपी को भी गिरफ्तार कर लिया। बस को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार जुनैद समेत एक अन्य को वांछित किया गया है। जल्द उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

और पढ़े:https://jaihindjanab.com/farmers-expressed-gratitude-to-cm-yogi-said-that-my-daughter-got-married-due-to-one-of-your-decisions/

यहां से शेयर करें