Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नशा छुड़ाने की कोशिश पर बेटे ने मां को बांके से काटा,पिता पर भी किया... नशा छुड़ाने की कोशिश पर बेटे ने मां को बांके से काटा,पिता पर भी किया...

नशा छुड़ाने की कोशिश पर बेटे ने मां को बांके से काटा,पिता पर भी किया हमला…

यूपी फतेहपुर में एक बड़ी घटना को अंजाम दिया बेटे ने। इकलौते बेटा का नशा छुड़ाने की कोशिश में लगी मां को रविवार रात बेटे ने बांके से काट उतार दिया मौत के घाट। पिता पर भी ताबड़तोड़ वार कर मरणासन्न कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह पिता को बेटे के चंगुल से छुड़ाया और बुरी तरह से लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया और मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अभी उससे फिलहाल पूछतांछ की जा रही है। बेटे की यह करतूत देख शहर में समसनी फैली हुई है।

जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में तुराब अली का पुरवा निवासी ननकू पासवान(उम्र 50 वर्ष) पत्नी जमुना देवी (उम्र 47 वर्ष)चार बेटियों की शादी करने के बाद इकलौते बेटे महेश के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना से बने घर में रहते थे। बेटे को नशे की लत है। उसकी नशे की लत को छुड़वाने के लिए मां-बाप उसका इलाज आगरा में करा रहे थे। सुधार नहीं होने पर सोमवार को उसे इलाज करवाने के लिए नागपुर ले जाने वाले थे। देर रात जाने की बात को लेकर के बेटे से कहासूनी होने की बात बताई जा रही है। इसी बिच महेश ने मां पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया और पिता के सामने आने पर बांके से उन पर भी वार कर मरणासन्न कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पिता को बेटे के चंगुल से बचा लिया फिर पुलिस को सुचना कर दी। घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उससे पुछताछ कर रही है।

Read Also:https://jaihindjanab.com/moto-gp-race-chief-minister-yogi-observed-the-main-race-of-moto-gp-presented-the-trophy/

यहां से शेयर करें