Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पटाखे बनाते समय भारी विस्फोट के कारण 5 घर मलबे में तब्दील... पटाखे बनाते समय भारी विस्फोट के कारण 5 घर मलबे में तब्दील...

पटाखे बनाते समय भारी विस्फोट के कारण 5 घर मलबे में तब्दील…

सीतापुर में सदरपुर कस्बे में सोमवार सुबह पटाखे बनाते समय हुए विस्फोट के कारण पांच घर मलबे में तब्दील हुए। दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। सदरपुर कस्बे में पुत्तन मनिहार पुत्र सद्दीक का बड़े चौराहे पर घनी आबादी के बीच घर बने हुए है। पुत्तन कई बर्षों से बिना लाइसेंस चोरी-छिपे बारूद लाकर के पटाखे वह गोले बनाने का काम कर रहा है।
सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पटाखे बनाते समय पुत्तन के घर में विस्फोट हो गया। विस्फोट के दौरान धमाका इतना तेजी से हुआ कि पूरा सदरपुर सक्बे में तहलका मच गया। इस धमाके की चपेट में आने से पुत्तन का पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। इनके साथ पड़ोस में बनी जाने आलम पुत्र साबिर अली की भी दुकान,सद्दाम पुत्र साबिर की कपड़े की दुकान,सलमान पुत्र साबिर अली की जूते चप्पल की दुकान ढह गई। विस्फोट की चपेट में आने के कारण फातिमा पत्नी कल्लू का मकान भी ढ़ह गया। सदरपुर कस्बे में पटाखे बनाने का एक भी लाइसेंस जारी नहीं है।

Read Also:https://jaihindjanab.com/illegal-firecracker-factory-took-the-lives-of-three-people-two-storey-house-collapsed-due-to-loud-explosion/

यहां से शेयर करें