Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida: प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर चोरी छिपे अवैध निर्माण, कई लोगों पर एफआईआर – जय हिन्द जनाब Noida: प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर चोरी छिपे अवैध निर्माण, कई लोगों पर एफआईआर – जय हिन्द जनाब

Noida: प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर चोरी छिपे अवैध निर्माण, कई लोगों पर एफआईआर

Noida: प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर चोरी छिपे अवैध निर्माण करने के दो मामलों में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि की बार-बार चेतावनी के बावजूद वे चोरी-छिपे रात के समय निर्माण कार्य कराया जा रहा था। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की बात कही है।
सोहरखा जाहिदाबाद गांव में हो रहा था निर्माण
वर्क सर्किल-6 के जेई विनीत शर्मा की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि सोहरखा जाहिदाबाद गांव में प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर मुकेश, सलीम और जाकिर नाम के व्यक्ति अवैध निर्माण कर रहे हैं। इस जमीन पर निर्माण बिना प्राधिकरण की अनुमति के किया जा रहा है, जो कानून का उल्लंघन है। प्राधिकरण के नियमों के अनुसार अधिसूचित जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य के लिए पहले अनुमति लेना अनिवार्य है।

 

यह भी पढ़े : MahaKumbh: अमृत स्नान का अद्भुत नजारा, मकर संक्रांति पर 1 करोड़ लोगों ने किया स्नान

यहां से शेयर करें