Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: कारों की वेलेडिटी बढाने के लिए ये गिरोह करता था टोटल लाँस गाड़ियों को जिंदा, जानें पूरा मामला – Noida News: कारों की वेलेडिटी बढाने के लिए ये गिरोह करता था टोटल लाँस गाड़ियों को जिंदा, जानें पूरा मामला –

Noida News: कारों की वेलेडिटी बढाने के लिए ये गिरोह करता था टोटल लाँस गाड़ियों को जिंदा, जानें पूरा मामला

Noida News: नोएडा के थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसे सुनकर शायद ही कम लोग विश्वास करें। दरअसल ये गिरोह किसी भी कार की वेलेडिटी खत्म हाने पर उसे टोटल लाॅस वाली गाड़ियों से जिंदा कर देता था। थाना प्रभारी एपी सिंह ने बताया कि गिरोह धोखाधडी करते हुए अवधि समाप्त हुए चार पहिया वाहनों पर पूर्ण रूप से डेमेज गाड़ियों के इंजन नम्बर व चेसिस नम्बर लगाकर उनको ऊंचे दामों पर बेचने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 03 चार पहिया वाहन बरामद। दिनांक 27.02.2024 को थाना सेक्टर-63, नोएडा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान लोकल इंटेलीजेंस एवं गोपीनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्त 1-अख्तर अली पुत्र निआमुद्दीन 2-हाकम अली पुत्र मो0 हारुन को 03 चार पहिया वाहन सहित गिट्टी प्लांट के पास चौकी क्षेत्र बहलोलपुर से गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े : Noida News: ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’ में गिनाई सरकार की उपलब्धि

अपराध करने का तरीका

अभियुक्तों द्वारा एक्सीडेंट की पूर्ण रूप से डेमेज गाड़ियों को खरीदकर उनके चेसिस नम्बर एवं इंजन नम्बर की एल्यूमीनियम प्लेट एवं बॉडी पर चस्पा चेसिस नम्बर को काटकर एवं निकालकर चोरी की एवं फर्जी फाइनेंस आदि तथा फिटनेस समाप्त हो चुकी कारों पर फर्जी तरीके से लगाकर तैयार गाडियों को ऊंचे दामों पर आम लोगों को धोखाधडी कर बेच देते थे।

बरामदगी का विवरण

1-01 ऑल्टो कार रजिस्ट्रेशन नम्बर डीएल 5 सीएच 7650
2-01 सैन्ट्रो कार रजि0 नं0 यूपी 14 सीडी 7887
3-01 सैन्ट्रो रजि0 नं0 डीएल 2 सी.ए.ई 0112

यहां से शेयर करें