Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Gold Medal: अच्छेजा बुजुर्ग गांव के इमरान धावकों को हराकर बनें नंबर-1 Gold Medal: अच्छेजा बुजुर्ग गांव के इमरान धावकों को हराकर बनें नंबर-1

Gold Medal: अच्छेजा बुजुर्ग गांव के इमरान खान 2500 धावकों को हराकर बनें नंबर-1

Gold Medal:

ओलंपिक में देश के लिए जीतना है गोल्ड

Gold Medal: ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो अच्छेजा बुजुर्ग गांव के रहने वाले इमरान खान ने चेन्नई में आयोजित 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अपनी इस जीत से प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें मेडल और 60 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता चेन्नई हाफ मैराथन द्वारा रविवार को आयोजित की गई थी।

Gold Medal:

बताया जा रहा है कि इमरान खान ने चेन्नई में आयोजित 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में करीब 2500 धावकों ने भाग लिया था। इमरान ने सभी धावकों को हराकर पहला स्थान पाया है। इमरान ने 21 किलोमीटर की दूरी एक घंटा सात मिनट और दो सेकंड के रिकॉर्ड समय में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इमरान खान ने बताया कि वह अब तक 100 से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह जीत उनके पिता सलीमुद्दीन सोलंकी और कोच नरेंद्र चौहान व डॉ. सुनीता गोदरा की बदौलत ही संभव हो पाई है। उन्होंने बताया कि हाल ही में लखनऊ में हाफ मैराथन के दौरान उन्होंने 800 धावकों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
उन्होंने बताया कि वह ओलंपिक में खेलकर देश के लिए स्वर्ण पदक लाना चाहते हैं। इसके साथ ही वह गांव और क्षेत्र के लोगों का भी उत्साहवर्धन कर रहे हैं। उनके पिता सलीमुद्दीन सोलंकी का कहना है कि उनके बेटे के लौटने पर उसका भव्य स्वागत किया जाएगा।

UP News: मुख्यमंत्री ने कल्याण सिंह की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Gold Medal:

यहां से शेयर करें